home page

8th Pay Commission : 20000 सैलरी लेने वाले को नए वेतन आयोग के बाद कितना मिलेगा वेतन, जानें फिटमेंट फैक्टर का खेल

8th Pay Commission : 8वें वेतन आयोग पर सरकार की तरफ से तेजी से काम करना शुरू कर दिया गया है। देशभर के 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को नए वेतन आयोग के तहत सैलरी दी जाने वाली है। कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ौतरी होगी।

 | 
8th Pay Commission : 20000 सैलरी लेने वाले को नए वेतन आयोग के बाद कितना मिलेगा वेतन, जानें फिटमेंट फैक्टर का खेल

HR Breaking News (New Pay Commission) नए वेतन आयोग को लेकर वेब पोर्टल लॉन्च हो चुका है। इसके माध्यम से कर्मचारियों से 30 अप्रैल तक उनके सुझाव मांगे गए हैं। कर्मचारियों के लिए इसको लेकर एक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। इस नोटिफिकेशन के तहत कर्मचारियों को जल्द अपने सुझाव सरकार के पास भेज देने चाहिए। वहीं, इसी बीच कर्मचारियों के लिए फिटमेंट फैक्टर का भी एक और कैलकुलेशन सामने आ रहा है। 

 


क्या होता है फिटमेंट फैक्टर


कर्मचारियों को हर दस वर्ष में संशोधित सैलरी (Revised Salary) दी जाती है। कर्मचारियों को समय की मांग के हिसाब से उनकी उचित सैलरी प्रदान की जाती है। इसी को तय करने के लिए फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) काम में लिया जाता है। दरअसल यह एक प्रकार का गुणांक है जो मौजूदा बेसिक सैलरी पर लगता है और नई बेसिक सैलरी को तय करता है। 

 

2016 में क्या हुआ था


कर्मचारियों की सैलरी (Employees Salary Hike) में अंतिम बढ़ा संशोधन दस साल पहले किया गया था। दरअसल सातवां वेतन आयोग 2016 में लागू किया गया था। इस दौरान कर्मचारियों की सैलरी में 2.57 का फिटमेंट फैक्टर (fitment Factor News) लगाया गया था। कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी 7 हजार रुपये से बढ़कर 18 हजार रुपये पहुंच गई थी। वहीं, पेंशनर्स की पेंशन में भी इसी प्रकार इजाफा हुआ था। कर्मचारियों की सैलरी में 157 प्रतिशत का इजाफा हुआ था।

इस बार कितना हो सकता है फिटमेंट फैक्टर


इस बार कर्मचारियों को 2 का फिटमेंट फैक्टर (employees News Update) मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। ऐसे में कर्मचारियों की सैलरी में 100 प्रतिशत का इजाफा हो सकता है। वहीं, कर्मचारियों की बेसिक सैलरी दो गुणा हो सकती है। कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी 18 हजार रुपये से बढ़कर 36 हजार रुपये हो सकती है। वहीं, अधिकतम सैलरी में भी इसी प्रकार इजाफा हो सकता है। जिस कर्मचारी की हाल में 20 हजार रुपये बेसिक सैलरी है उसकी बेसिक सैलरी 40 हजार रुपये हो सकती है। 

वास्तविक बढ़ौतरी नहीं होगी इतनी


वहीं, कर्मचारियों को वास्तविक लाभ 100 प्रतिशत नहीं मिलेगा। पूरा कैलकुलेशन (Salary Calculation) ग्रोस सैलरी में छिपा है। फिलहाल कर्मचारियों को 18 हजार पर 58 प्रतिशत डीए मिल रहा है। जो 9 हजार से ज्यादा पड़ता है। जबकि नए वेतन आयोग के लागू होते ही यह शून्य हो जाएगा। ऐसे में डीए जीरो से शुरू होगा। कर्मचारियों को बाकी भत्ते मिलते रहेंगे। कर्मचारियों की सैलरी में वास्तविक बढ़ौतरी 40 से 42 प्रतिशत की हो सकती है।