home page

8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए फिटमेंट फैक्टर के कई गणित, जानें किससे कितनी बढ़ेगी सैलरी

8th Pay Commission :केंद्रीय कर्मचारियों के लिए नए वेतन आयोग को लेकर समय समय पर अपडेट आ रहे हैं। कर्मचारियों को नए वेतन आयोग संबंधि सवालों में सबसे ज्यादा दिलचस्पी इसी बात पर है कि उनकी सैलरी में कितना इजाफा किया जाएगा। चलिए जानते हैं नए वेतन आयोग का कर्मचारियों की सैलरी पर क्या असर होगा। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए नए वेतन आयोग को लेकर समय समय पर अपडेट आ रहे हैं। कर्मचारियों को नए वेतन आयोग संबंधि सवालों में सबसे ज्यादा दिलचस्पी इसी बात पर है कि उनकी सैलरी में कितना इजाफा किया जाएगा। चलिए जानते हैं नए वेतन आयोग का कर्मचारियों की सैलरी पर क्या असर होगा।

 | 
8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए फिटमेंट फैक्टर के कई गणित, जानें किससे कितनी बढ़ेगी सैलरी

HR Breaking News (8th Pay Commission) केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 8वां वेतन आयोग बहुत महत्वपूर्ण है। नए वेतन आयोग में सैलरी संशोधन होना तय है। वहीं, सैलरी में बढ़ौतरी के लिए सबसे अहम जो चीज रहने वाली है, वो होगा फिटमेंट फैक्टर। चलिए जानते हैं नए वेतन आयोग में कितना क्या फिटमेंट फैक्टर रहने वाला है और कर्मचारियों की सैलरी में कितना इजाफा होने वाला है। 

 

 

फिटमेंट फैक्टर के हैं कईं आंकड़े 


केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी बढ़ौतरी के लिए फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor Hike) पर कई आंकड़े आ रहे हैं। फिटमेंट फैक्टर एक ऐसा गुणांक होता है, जिसका यूज कर्मचारियों की मौजूदा बेसिक सैलरी से रिवाइज्ड बेसिक सैलरी की कैलकुलेशन के लिए होता है। 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 रहा था। इस बार फिटमेंट फैक्टर के 1.70 से 2.86 के बीच कई आंकड़े निकल रहे हैं। 

जानें 1.7 के फिटमेंट फैक्टर से कितनी बढ़ेगी सैलरी


अगर 1.7 फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) तय होता है तो कर्मचारियों की सैलरी में कम इजाफा होगा। इससे लेवल 1 के कर्मियों की बेसिक सैलरी 18000 से बढ़कर 30600 के पास पहुंच सकती है। वहीं, लेवल 3 के लिए कर्मचारियों की सैलरी (Salary of employees for Level 3)  21700 से बढ़कर 36890 तक पहुंच सकती है और लेवल 6 के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 35,400 से बढ़कर 60,000 हो सकती है। यानी कि कुल मिलाकर बेसिक सैलरी में ही 70 प्रतिश का ही इजाफा होगा। 

अगर 2.15 रहा फिटमेंट फैक्टर


8वें वेतन आयोग में सरकार 2.15 के मॉडरेट फिटमेंट फैक्टर लेती है तो सभी लेवल पर कर्मचारियों की सैलरी में अच्छा इजाफा हो सकता है। इस फिटमेंट फैक्टर से लेवल 1 के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी (Basic Salary of Level 1 Employees) 18,000 से बढ़कर करीब 38,700 हो सकती है। वहीं, इस दौरान अलाउंस को छोड़कर प्रति महीने 20,700 की बढ़ौतरी होगी। लेवल 10 के अधिकारियों की सैलरी 56,100 से बढ़कर 1,20,615 तक हो सकती है। देखा जाए तो सीधे 64,515 रुपये की बढ़ौतरी हो जाएगी। लेवल 18 के कर्मियों की बात करें तो इन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी (Basic salary of employees) 2,50,000 से बढ़कर करीबन 5,37,500 हो सकती है।

यह फिटमेंट फैक्टर सबसे चर्चित


8वें वेतन आयोग में 2.86 फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor In 8th cpc) तय होता है तो इससे कर्मचारियों की सैलरी में बंपर उछाल आएगा। इस फिटमेंट फैक्टर से लेवल 1 के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी (Basic Salary of Level 1 Employees)  18000 से बढ़कर 51,480 हो सकती है। वहीं, लेवल 3 के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 21,700 से बढ़कर 62,062 हो सकती है। वहीं, लेवल 6 के कर्मचारियों की सैलरी 35,400 से बढ़कर 1,01,244 हो सकती है। लेवल 10 के अधिकारियों की बेसिक सैलरी 1,60,446 तक पहुंच सकती है।

कब हो सकता है लागू 


नए वेतन आयोग को लागू करने की अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। सरकार की तरफ से कमेटी को टाइम दिया गया है। कमेटी 18 महीने में अपनी रिपोर्ट तैयार कर सकती है। वहीं, इसकी घोषणा जुलाई 2027 में की जा सकती है।