home page

8th Pay Commission : बड़े बदलाव की खबरें होने जा रही सच, कर्मचारियों को 30 अप्रैल तक करना होगा यह काम

8th Pay Commission Update : देशभर के करोड़ों कर्मचारी पिछले काफी समय से 8वें वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार कर रहे थे। इसको लेकर आए दिन बदलावों का खबर सामने आती रहती है। बता दें कि अब ये बड़े बदलाव (8th Pay Commission News) सच होने जा रहे हैं। आज हम आपको खबर के माध्यम से इस बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

 | 
8th Pay Commission : बड़े बदलाव की खबरें होने जा रही सच, कर्मचारियों को 30 अप्रैल तक करना होगा यह काम

HR Breaking News (New Pay Commission) 8वें वेतन आयोग को लेकर आए दिन कोई ना कोई बदलाव किये जाते हैं। बता दें कि अब 8वें वेतन आयोग के तहत होने वाले बदलाव अब सच होने वाले हैं। इसकी वजह से कर्मचारियों (Update for employess) को काफी लाभ होगा। साथ ही साथ उनको वेतन आयोग के तहत होने वाले बदलाव भी जल्द ही होने वाले हैं। चलिये खबर के माध्यम से जानते हैं कि 8वें वेतन आयोग के तहत होने वाले ये बदलाव कब किए जाएंगे। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी।

 

 

सैलरी और पेंशन में होने वाले बदलाव होंगे सच-

केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में होने वाले बड़े बदलाव की खबरें अब सच होने वाली है। 8वें वेतन आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट 8cpc.gov.in पर एक महत्वपूर्ण नोटिस को जारी कर दिया है। आयोग ने सभी स्टेकहोल्डर्स (Stakeholders) से वेतन, भत्तों और सुविधाओं को लेकर सुझाव और मेमोरेंडम की मांग की है।


आयोग ने दिया सप्ष्टिकरण-

आयोग ने सपष्ट कर दिया है कि सुझाव देने की खिड़की 5 मार्च 2026 से खुल चुकी है। अगर आप एक कर्मचारी हैं, पेंशनभोगी हैं या किसी कर्मचारी यूनियन का हिस्सा हैं, तो फिर आपको 30 अप्रैल 2026 तक अपनी राय ऑनलाइन पोर्टल (8th Pay Commission Portal) पर दर्ज करानी होगी। आयोग ने इस बात को भी स्पष्ट कर दिया है कि कोई भी सुझाव कागज, ईमेल या PDF फाइल के जरिए स्वीकार नहीं किया जाने वाला है। जो भी कहना है, सिर्फ ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही कहना होगा।


ये लोग दे सकते हैं सुझाव-

ये मौका सिर्फ दिल्ली (New Pay commission) के दफ्तरों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें शामिल हैं:
केंद्रीय कर्मचारी : चाहे फिर वे इंडस्ट्रियल हों या नॉन-इंडस्ट्रियल
सशस्त्र बल (Defence Forces): सेना, नौसेना और वायुसेना के जवान व अधिकारी भी इसमें शामिल है।
ऑल इंडिया सर्विसेज: आईएएस, आईपीएस और अन्य अधिकारी


पेंशनभोगी: वे सभी कर्मचारी जिनको केंद्र सरकार (Salary revision) के द्वारा पेंशन दी जा रही है।
न्यायपालिका : सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट और अधीनस्थ न्यायालयों के अधिकारी
यूनियंस और एक्सपर्ट्स: कर्मचारी संगठन, रिसर्चर और अकादमिक एक्सपर्ट्स


18 सवालों की तैयार हुई प्रश्नावली-

आयोग ने एक कदम आगे बढ़ते हुए 18 सवालों की एक लिस्ट को भी तैयारी किया जाएगा। इसके तहत पे-स्ट्रक्चर, भत्ते और रिटायरमेंट बेनिफिट्स जैसे मुद्दों पर फीडबैक की मांग की जा रही है। इन सवालों के जवाब देने की आखिरी तारीख 16 मार्च 2026 तय की गई है।


इस वजह से अहम है ये कदम-

8वें वेतन आयोग की सिफारिशें देश के लगभग 1 करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की किस्मत को कय करने वाली है। कर्मचारी संगठनों ने अभी से ही अपनी मांगें तैयार करनी शुरू कर दी है। नेशनल पोस्टल ऑर्गनाइजेशन (FNPO) के मुताबिक, वे सैकड़ों पन्नों का विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं। इसकी वजह से कर्मचारियों की क्रय शक्ति (Purchasing Power) और वर्तमान महंगाई के हिसाब से वेतन को तर्कसंगत बनाया जा सकता है।