hrbreakingnews.com

8th Pay Commission salary : लग गया पता, 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में इतनी होगी बढ़ौतरी

8th CPC salary hike : आठवें वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार तब से अधिक बढ़ गया है, जब से सरकार ने इसके गठन की घोषणा की है। अब सरकार इसे जल्द ही लागू करने जा रही है और साथ ही ये भी पता चला है कि केंद्रीय कर्मचारियों (central employees) की सैलरी में कितना उछाल आएगा। इस पर सरकार का नया अपडेट आ गया है, जिसके बाद से कर्मचारियों में उत्साह देखा जा रहा है। आइये जानते हैं 8वें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों की सैलरी (salary hike)  में कितनी बढ़ौतरी होगी। 
 
8th Pay Commission salary : लग गया पता, 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में इतनी होगी बढ़ौतरी

HR Breaking News : (8th CPC update)। इस साल के पहले महीने में केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए नए वेतन आयोग (new Pay Commission) के गठन को मंजूरी देते हुए बड़ी खुशखबरी दी थी। अब इसे लागू किए जाने की ओर कदम बढ़ाए जा रहे हैं। इस बीच पता चला है कि केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी व पेंशनर्स की पेंशन में जबरदस्त बढ़ौतरी (salary and pension hike) होने जा रही है। 


बता दें कि वेतन में बढ़ौतरी फिटमेंट फैक्टर के आधार पर की जाती है, अब फिटमेंट फैक्टर (fitment  factor) को लेकर भी तस्वीर क्लियर हो गई है। इसे लेकर कर्मचारी कई दिनों से इंतजार कर रहे थे। सरकार अब नए वेतन आयोग की सभी प्रक्रियाओं को पूरी करते हुए इसे जल्द लागू किया जाएगा। 

फिटमेंट फैक्टर की यह रहेगी भूमिका- 

सैलरी संशोधन के लिए हर वेतन आयोग (Pay Commission) की ओर से एक गुणक तैयार किया जाता है। इससे बेसिक सैलरी को गुणा करके वेतन में बढ़ौतरी की जाती है। इस मल्टीप्लायर को ही फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) कहा जाता है। महंगाई, अर्थव्यवस्था जैसे कारकों को ध्यान में रखते हुए फिटमेंट फैक्टर तय किया जाता है। अगर 2.57 का फिटमेंट फैक्टर लागू होता है तो कर्मचारियों के वेतन में 157 प्रतिशत वेतन बढ़ोतरी होनी तय है। 

सातवें वेतन आयोग (7th pay commission) में 2.57 फिटमेंट फैक्टर रखा था, जिससे केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन और पेंशन में 157 प्रतिशत की बढ़ौतरी हुई थी। तब न्यूनतम वेतन में ही 11 हजार की बढ़ौतरी हुई थी यानी यह 7 हजार से बढ़कर 18 हजार रुपये हो गया था।  अगर केंद्र सरकार (center govt) 8वें वेतन आयोग में भी 2.57 फिटमेंट को दोहराती है तो बेसिक सैलरी 18 हजार रुपये से कितनी होगी, इस बारे में आप नीचे पूरी कैलकुलेशन (salary calculation in 8th CPC) जान सकते हैं।

इतनी बढ़ेगी बेसिक सैलरी - 

इस समय केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी (minimum basic salary) 18 हजार रुपये है। अब इनकी सैलरी में कितनी बढ़ौतरी होगी, हर किसी की नजर इसी पर टिकी है। अगर सरकार NC-JCM की मांग के अनुसार फिटमेंट फैक्टर (fitment factor update) लागू करती है तो कर्मचारी को बेसिक सैलरी  के रूप में 18000 रुपये से बढ़कर 46,260 रुपये प्रति महीना मिलेंगे। इसके साथ ही न्यूनतम पेंशन 23,130 रुपये (minimum salary) हो जाएगी, जो फिलहाल 9 हजार रुपये है। महंगाई को देखते हुए 8वें वेतन आयोग के तहत 2.86 के फिटमेंट फैक्टर की मांग भी रखी गई थी। लेकिन अंतिम फैसला तो इस पर सरकार (govt decision on 8th CPC) की ओर से ही किया जाएगा।


 इस बारे में पूर्व वित्त सचिव ने सुझाव देते हुए कहा कि ऐसा होना असंभव लग रहा है, लगभग 1.92 का फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) सही हो सकता है। 1.92 फिटमेंट फैक्टर लागू करने पर केंद्र सरकार के कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 18 हजार से बढ़कर 34,560 हो जाएगा, जो महंगाई के हिसाब से वाजिब है और सरकार के बजट में भी समाने वाला है।

इतने फिटमेंट फैक्टर की मांग-

इस समय कर्मचारियों के बीच सबसे बड़ा मुद्दा फिटमेंट फैक्टर को लेकर ही है। कर्मचारी लगातार हाई फिटमेंट फैक्टर की मांग कर रहे हैं। नेशनल काउंसिल-ज्वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (National Council-Joint Consultative Machinery) के कर्मचारी पक्ष के सचिव शिव गोपाल मिश्रा का मानना ​है कि अब महंगाई काफी ज्यादा बढ़ गई है,


 इसलिए फिटमेंट फैक्टर पिछली बार जितना यानी 2.57 या उससे अधिक होना ही चाहिए। वैसे भी अब सैलरी  गणना (salary in 8th CPC) के लिए फिटमेंट फैक्टर अपनाने का फॉर्मूला पुराना हो चुका है, अब कर्मचारियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए किसी और तरीके से सैलरी बढ़ाई जानी चाहिए।

कब लागू होगा 8वां वेतन आयोग -

बता दें कि केंद्रीय सरकार ने 16 जनवरी को 8वें वेतन आयोग (8th pay commission) के गठन को मंजूरी दी थी ताकि उनके वेतन में संशोधन किया जा सके। अब द नेशनल काउंसिल ज्वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) ने सरकार से  2.57 फिटमेंट रखने की मांग की है ताकि वे अच्छी वेतन बढ़ौतरी (salary hike update) से महंगाई से लड़ने में सक्षम हो सकें।


 नए वेतन आयोग के गठन को लेकर अपडेट है कि सरकार अगले महीने में 8वें वेतन आयोग को गठित करने पर फैसला ले सकती है। इसके चेयरमैन सहित सदस्यों की भी जल्द नियुक्ति की जा सकती है। इसके गठन के बाद तमाम प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद इसकी सिफारिशें को अगले साल तक लागू (8th CPC kab lagu hoga) किया जा सकता है।