8th Pay Commission : 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारयों के लिए अपडेट, जानें 8वें वेतन आयोग की प्रगति रिपोर्ट
8th Pay Commission : देश के एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। आठवें वेतन आयोग को लेकर हम आपको प्रगति रिपोर्ट के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं कर्मचारियों के लिए नए वेतन आयोग में अब तक क्या कुछ हुआ है।
HR Breaking News (8th Pay Commission) केंद्रीय कर्मचारियों को नए वेतन आयोग का बेसब्री से इंतजार है। वेतन आयोग से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण होती जा रही है। कर्मचारियों को नए वेतन आयोग के लागू होने का बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच चलिए जानते हैं नए वेतन आयोग ने अब तक क्या-क्या कार्य किया है।
कब हुई थी घोषणा
नए वेतन आयोग (New Pay Commission) की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार हम बता दें कि नए वेतन आयोग की घोषणा केंद्रीय सरकार की तरफ से जनवरी 2025 में कर दी गई थी। उसके बाद कर्मचारियों को लंबे समय तक कमेटी गठित होने का इंतजार करना पड़ा है।
नवंबर में किया गया वेतन आयोग का गठन
केंद्र सरकार (center Govt) की तरफ से नए वेतन आयोग के गठन की मंजूरी के बाद इसका गठन करीब 11 महीने बाद नवंबर में किया गया। इसके बाद वेतन आयोग की तरफ से अपना कार्य शुरू किया गया। वेतन आयोग 18 महीने में अपनी रिपोर्ट (Employees Salary Hike) को तैयार करेगा, जिसके बाद यह रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी। इसके बाद सरकार की तरफ से इस पर समीक्षा की जाएगी और नए वेतन आयोग को लागू करने की घोषणा करेगी।
संदर्भ की शर्तों पर हो चुकी चर्चा
कर्मचारियों के संगठनों की ओर से सरकार के साथ संदर्भ की शर्तों (Term of Reference) पर चर्चा हो चुकी है। सरकार की तरफ से संदर्भ की शर्तें पेश कर दी गई है। इसमें कर्मचारियों की तरफ से कई आपत्तियां भी दर्ज कराई गई हैं। हालांकि अब तक सरकार की तरफ से उन आपत्तियों पर क्या कुछ किया गया है, ऐसा कुछ सार्वजनिक नहीं हुआ है।
नए वेतन आयोग की साइट हुई ऑनलाइन
नए वेतन आयोग (New Pay Commission) की साइट को सरकार की तरफ से ऑनलाइन कर दिया गया है। आठवें वेतन आयोग के लिए एक वेब पोर्टल बनाया गया है, जिस पर फिलहाल कर्मचारियों से 30 अप्रैल तक सुझाव मांगे गए हैं। इसमें 18 सवाल भी पूछे गए हैं। कर्मचारी अपनी सैलरी से संबंधित सुझाव 30 अप्रैल तक इस पोर्टल पर डाल सकते हैं।
कब तक लागू होगा नया वेतन आयोग
अब तक की आ रही मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नए वेतन आयोग को 2027 के मध्य या फिर 2028 के बजट (Budget 2027) के बाद लागू किया जा सकता है। ज्यादा संभावना 2027 के बजट के बाद लागू होने की है, परंतु समस्या यह है आ रही है कि बजट से पहले अगर रिपोर्ट नहीं आती है तो सरकार की तरफ से बजट में कर्मचारियों की सैलरी बढ़ोतरी का प्रावधान करने में समस्या आ सकती है। ऐसे में मामला 1 साल तक और टल सकता है। हालांकि कर्मचारियों के लिए इसको प्रभावी एक जनवरी 2026 से ही माना जाएगा और देरी के बदले में एरियर दिया जाएगा।
