home page

8th Pay Commission इस दिन से होगा लागू, हो गया मालूम

8th Pay Commission :केंद्र सरकार की तरफ से केंद्रीय कर्मचारियों को लाभ प्रदान करने के लिए 8वें वेतन आयोग का गठन किया गया है। आयोग ने अपना काम तेजी से शुरू कर दिया है। वहीं, कब से 8वां वेतन आयोग लागू होगा, इसको लेकर भी अपडेट सामने आ गया है। चलिए जानते हैं नए वेतन आयोग के बारे में- 

 | 
8th Pay Commission इस दिन से होगा लागू, हो गया मालूम

HR Breaking News (8th Pay Commission Latest Update) नया वेतन आयोग लागू होने को लेकर हर कर्मचारी को उत्सुकता है। हो भी क्यों न, हर कर्मचारी से जुड़ा फैसला जो होने वाला है। आने वाले दस साल कर्मचारी को कितनी सैलरी मिलेगी, यहीं से तो तय होगा। इसको लेकर चलिए जानते हैं क्या अपडेट आया है। 

 


अब तक 8वें वेतन आयोग का घटनाक्रम


जनवरी 2025 में केंद्र सरकार की तरफ से 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दी गई। फिर नवंबर 2025 की शुरुआत में केंद्र सरकार (central government) ने आठवां वेतन आयोग बनाया और उसके टर्म्स ऑफ रेफरेंस (TOR) को मंजूरी दे दी। यह आयोग सिफारिशें तैयार करने के लिए मुख्य गाइडलाइन तय करेगा।

 

अब कई कर्मचारी और पेंशनर्स (pensioners update) बेसब्री से आयोग की रिपोर्ट और सरकार की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं। कर्मचारियों से 30 अप्रैल 2026 तक सुझाव मांगे गए हैं। जोकि ओनलाइन 8वें वेतन आयोग के आधिकारिक पोर्टल पर देने होंगे।

 

कब तक किया जा सकता है लागू


पिछले ट्रेंड्स पर नजर डालें तो, जब सरकार पे कमीशन (pay commission) बनाती है या प्रक्रिया शुरू करती है, इसे लागू होने में आमतौर पर 1 से 2 साल लगते हैं। अभी के टाइमलाइन को देखें तो, उम्मीद है कि आठवें वेतन आयोग (8th pay commission latest news) की सिफारिशें 2027 से पहले लागू हो जाएंगी।

8वें वेतन आयोग (8th CPC) के पास अपनी रिपोर्ट जमा करने के लिए 18 महीने का समय है। रिपोर्ट जमा होने के बाद, एक मंत्री समूह इसे स्टगी करेगा और फिर फाइनल अप्रूवल के लिए इसे कैबिनेट (cabinet) को भेजा जाएगा, जिसमें लगभग एक महीने का समय लग सकता है। यदि आयोग एक्सटेंशन (extension) मांगता है, तो इसे लागू होने में लगभग दो साल लग सकते हैं।


10 साल के लिए होगा गठन


देश में वेतन आयोग लगभग हर 10 साल में बनाए जाते हैं और इन्हें लागू करने में आमतौर पर 2-3 साल का समय लग जाता है। उदाहरण के लिए, 7वां वेतन आयोग (7th pay commission) 2014 में बनाया गया था और इसे 29 महीनों में 2016 में लागू किया गया। इसी तरह, छठवें वेतन आयोग (6th pay commission) को लागू करने में 22 महीने लगे थे।

8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के पास अपनी सिफारिशें तैयार करने के लिए 18 महीने का समय है, और मान सकते हैं कि इसे लागू करने में अतिरिक्त 6 महीने और लग सकते हैं। हालांकि, समय पर कार्यान्वयन इस बात पर भी निर्भर करेगा कि विभिन्न कर्मचारी संगठन (various employee organizations) सरकार पर लगातार कितना दबाव बनाते हैं।