hrbreakingnews.com

UP में इन 6 गांवों पर बनेगा 92 KM लंबा एक्सप्रेसवे, प्रयागराज से दिल्ली तक फर्राटेदार होगा सफर

UP Expressway News : यूपी में नए-नए एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है और अब जल्द ही यूपी में एक ओर नए एक्सप्रेसवे की सौगात दी जाने वाली है। अब यूपी में जल्द ही 6 गांवों पर 92 KM लंबे एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाएगा। यूपी में इस नए एक्सप्रेसवे (UP Expressway Updates) के निर्माण से प्रयागराज से दिल्ली तक का सफर एकदम फर्राटेदार होगा।

 
UP News : दिवाली से पहले यूपी के कर्मचारियों को मिल सकते हैं ये 2 बड़े तोहफे

HR Breaking News : (UP Expressway) यूपी में वाहनों की गति को तेज करने के लिए नए-नए एक्सप्रेसवे की सौगात दी जा रही है। अब जल्द ही यूपी में 92 KM लंबे एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाने वाला है। यूपी का ये नया एक्सप्रेसवे 6 गांवों पर बनाया जाने वाला है और इसका सबसे ज्यादा फायदा किसानों को मिलेगा। इस नए एक्सप्रेसवे (UP New Expressway) के निर्माण से वाहनचालको का सफर काफी फर्राटेदार होगा। आइए विस्तार से जानते हैं इस बारे में।

 

 

कौन सा है  ये एक्सप्रेसवे


फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे (Farrukhabad Link Expressway Update)को लेकर एलाइंमेंट रूट तैयार किया जा चुका है और हरदोई जिला प्रशासन ने इसका प्रस्ताव यूपीडा को भेज दिया है। जैसे ही इसके मार्ग तय हो जाते हैं और भूमि खरीद से जुड़े संशोधित प्रस्ताव को यूपी एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण को भेज दिया गया है।

जानिए क्या होंगे एक्सप्रेसवे के रूट


जानकारी के लिए बता दें कि इस लिंक एक्सप्रेसवे (UP New Link Expressway) की शुरुआत इटावा जिले के कुदरैल गांव से होगी और हरदोई जिले की सवायजपुर तहसील के कौसिया गांव तक इसका निर्माण किया जाएगा। एक्सप्रेसवे गंगा एक्सप्रेसवे और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को आपस में कनेक्ट करेगा। यह एक्सप्रेसवे तकरीबन 92 किलोमीटर लंबा होगा।

 


इन 6 गांवो से होकर गुजरेगा ये एक्सप्रेसवे


दरअसल, आपको बता दें कि यह एक्सप्रेसवे (UP New Expressway) हरदोई जिले की सवायजपुर तहसील के 6 गांवो से होकर गुजरने वाला है। जिसमें सरसई, कनकापुर, सैदापुर, मरकड़ा, रायपुर, तिमिरपुर गांव को शामिल किया गया हैं। इस एक्सप्रेसवे (UP New Project) के निर्माण के लिए जिन किसानों की जमीन को लिया जाना है, उनकी लिस्ट तैयार कर ली गई है। नियमों के अनुसार इनको मुआवजा दिलाने का प्रोसेस शुरू हो जाएगा।

 6 लेन का होगा एक्सप्रेसवे


जैसे ही इस लिंक एक्सप्रेसवे (UP New Link Expressway) का निर्माण होगा, उसके बाद फर्रुखाबाद और हरदोई के आसपास के जिलों की आवाजाही आसान होगी। वैसे तो शुरुआत में यह एक्सप्रेसवे  6 लेन का होगा जो बाद में 8 लेन तक बनाया जाएगा। गंगा एक्सप्रेसवे और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे (Agra-Lucknow Expressway) के जुड़ने से वाराणसी से लेकर प्रयागराज, चित्रकूट, झांसी, आगरा और दिल्ली तक का सफर आसान हो सकेगा।


शासन ने दिखाई लिंक एक्सप्रेसवे को हरी झंडी 


योगी सरकार (yogi government) ने इसी साल बजट में इस नए एक्सप्रेसवे का निर्माण कराने को लेकर ऐलान किया था। बता दें कि एक्सप्रेस के निर्माण के लिए यूपीडा ने रेडीकान इंडिया लिमिटेड का प्रोजेक्ट डेवलपमेंट कंसल्टेंट को इस एक्सप्रेसवे का जिम्मा सौपां है। इस एक्सप्रेसवे (UP Expressway News) के निर्माण के लिए शासन से लिंक एक्सप्रेसवे को हरी झंडी पहले मिल चुकी है और जल्द ही एलाइंमेंट रूट तय होने के बाद इस एक्सप्रेसवे पर काम शुरू हो जाएगा।