99 फीसदी चांस, दशहरा से पहले मिलेगी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की सौगात, इतनी बढ़ौतरी संभव
HR Breaking News (DA Hike Latest Update) देशभर के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का बेसब्री से इंतजार है। 7वें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी की जाने वाली है। केंद्रीय कर्मचारियों को इसकी सौगात इसी महीने व बहुत जल्दी मिलने की उम्मीद है। बढ़ौतरी को लेकर भी अपडेट सामने आ गया है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-
ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़े आए सामने (AICPI)
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़े सामने आए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों को इस बार अच्छी बढ़ौतरी मिल सकती है। वहीं, बात करें जनवरी 2027 की बढ़ौतरी की तो इसमें भी 3 से 4 प्रतिशत की बढ़ौतरी होनी संभव है। हाल ही में इन्फलेशन के आंकड़े आए हैं, जो काफी ऊपर चल रहे हैं। वहीं, इस बार भी बढ़ौतरी अच्छी मिलनी संभव है।
पश्चिमी बंगाल सरकार ने किया बड़ा फैसला
हाल ही में कर्मचारियों के लिए पश्चिम बंगाल सरकार (Paschim Bengal Govt) ने बड़ा फैसला लिया है। पश्चिम बंगाल की सरकार ने 20% महंगाई भत्ते के साथ 15 अक्टूबर तक सरकारी कर्मचारियों को सैलरी देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को कोलकाता में नेताजी इंडौर स्टेडियम में पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र देते हुए कार्यक्रम में कर्मचारियों के वेतन को लेकर जानकारी दी है। त्योहारी सीजन में इस महीने की सैलरी 15 अक्टूबर को दी जाएगी। इसी प्रकार केंद्र सरकार भी त्योहारी सीजन में 99% चांस है कि केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी (DA Hike Update) की सौगात दे दे। आम तौर पर भी सरकार की तरफ से दशहरा या दिवाली पर ही महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी की जाती है। हालांकि सैलरी अपने तय समय पर ही आएगी।
कितना बढ़ सकता है महंगाई भत्ता (DA Hike New Update)
केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 से 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी संभव है। ज्यादातर संभावना है कि 3% महंगाई भत्ता ही सरकार की तरफ से बढ़ाया जाएगा। फिलहाल कर्मचारियों को 58% महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। पिछले टर्म में महंगाई भत्ता 60% हो गया था, इसमें 2% का इजाफा किया गया था। अब 3% की बढ़ोतरी होती है तो यह 63% हो जाएगा।
कितनी बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी (DA Hike Update)
कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी उनकी बेसिक सैलरी के अनुसार बढ़ेगी। अगर किसी कर्मचारी की न्यूनतम बेसिक (Minimum basic Salary) सैलरी 18000 रुपए है और उसकी 60% महंगाई भत्ता मिल रहा है तो 3% के इजाफा होने से उसके महंगाई भत्ते के अंदर 540 रुपए प्रति महीना का इजाफा हो जाएगा। वहीं किसी को 20000 रुपये प्रति महीना बेसिक सैलरी मिल रही है तो उसकी सैलरी में 600 रुपये महंगाई भत्ता बढ़ जाएगा।
