home page

ससुर बहू कहानी: 26 साल की बहू की रासलीला से परेशान हुआ 86 साल का ससुर, तंग आकर प्रेमी संग करवा दी शादी

सारण में जिस महिला की शादी करवाई गई है, वो अपने प्रेम संबंधों के कारण पहले से ही बदनाम रही है। यही कारण है कि उसके मायके वाले भी उसे त्याग चुके हैं। कहा जा रहा है कि महिला की शादी से पहले ही युवक के साथ संबंध था।
 | 
ससुर बहू कहानी: 26 साल की बहू की रासलीला से परेशान हुआ 86 साल का ससुर, तंग आकर प्रेमी संग करवा दी शादी

HR Breaking News, डिजिटल डेस्क नई दिल्ली, सारण जिले में एक ससुर ने अपनी बहू की रासलीला से तंग आकर प्रेमी के साथ ही उसकी शादी करवा दी। घटना सारण जिले की है। महिला एक बार अपने प्रेमी के साथ भाग भी चुकी है, लेकिन तब समझौता कराकर उसे सुसराल ले आया गया था।


शादी से पहले ही संबंध
मिली जानकारी के अनुसार महिला की शादी से पहले ही अपने प्रेमी के साथ संबंध था, लेकिन घरवालों के दवाब में उसने शादी कर ली। इसके बाद भी उसने अपने प्रेमी के साथ संबंध नहीं तोड़ा और उसके साथ मिलते-जुलते रही। हाल ये हो गया कि प्रेमी उसके ससुराल आकर भी मिलने लगा।


पति रहता है बाहर
महिला का पति कमाने के सिलसिले में बाहर रहता था। पति के बाहर रहने का महिला ने फायदा उठाया और घर पर ही प्रेमी को बुलाने लगी। महिला कई बार अपने प्रेमी के साथ पकड़ी जा चुकी थी, गांव वाले तरह-तरह की बातें बनाते थे, जिससे उसके ससुराल वाले भी परेशान थे। एक बार तो महिला अपने प्रेमी के साथ भाग भी गई थी, लेकिन तब पुलिस और स्थानीय लोगों ने समझौता करा दिया था।


भाई ने ठुकराया
महिला की हरकतों से मायके वाले भी परेशान हो चुके थे। यही कारण है कि उसका भाई भी उसे ठुकरा चुका है। महिला काफी दिनों से ससुराल में ही थी। इसी बीच प्रेमी एक बार फिर से उसके घर आ धमका। जहां दोनों कमरे में बंद हो गए। इसी बीच ससुराल वालों की नजर उस पर पड़ गई।


और करा दी शादी
महिला जब अपने प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ी गई तो पहले तो गांव वालों ने प्रेमी को जमकर कूट दिया। इसके बाद ससुर और बाकी सदस्यों ने सुझाव दिया कि जब दोनों एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते हैं। तो दोनों शादी ही करा दी जाए। इससे उनकी इज्जत भी बच जाएगी। महिला और प्रेमी राजी हो गए, जिसके बाद दोनों की शादी करवा दी गई।