home page

Girlfriend Salary: ये लड़के गर्लफ्रेंड बनने के बदले दे रहे है महिने की 2 लाख सैलरी, माननी होगी ये शर्त

2 lakh salary every month: ये खबर उन लड़कियों के लिए खास हो सकती है जिनको पैसा और Boyfriend दोनों चाहिए। हाल में सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन  वायरल हो रहा है जिसमें दो लड़को को गर्लफ्रेंड की तलाश है जिसके बदले में उनके द्वारा  हर महीने 2 लाख रूपए सैलरी देने की भी बात कहीं है।
 
 | 
Girlfriend Salary: ये लड़के गर्लफ्रेंड बनने के बदले दे रहे है महिने की 2 लाख सैलरी, माननी होगी ये शर्त

HR Breaking News, डिजिटल डेस्क नई दिल्ली, इन दिनों एक विज्ञापन तेजी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसको दो लड़कों ने दिया है। इस विज्ञापन में जॉब या बिजनेस की बात नहीं है, बल्कि इसके जरिए दो लड़कों के लिए गर्लफ्रेंड खोजी जा रही। विज्ञापन पोस्ट होते ही पूरी दुनिया में छा गया। साथ ही लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा कि आखिर ऐसी क्या नौबत आ गई, जिस वजह से अच्छी कमाई करने वाले लड़कों को विज्ञापन देना पड़ा।


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस विज्ञापन को दो लड़कों की एक महिला दोस्त ने ही पोस्ट किया था। ये महिला थाईलैंड में रहती है। उसने विज्ञापन में लिखा कि दो चीनी लड़कों को एक गर्लफ्रेंड चाहिए। इसके बदले में उन्हें हर महीने 2.16 लाख रुपये की सैलरी दी जाएगी। अगर उन्होंने सभी शर्तों को पूरा कर लिया तो इस राशि के अलावा उनको अलग से भी भुगतान किया जाएगा।

क्या हैं जरूरी शर्तें
शर्तें ये हैं कि दोनों लड़कों को सिर्फ थाई गर्लफ्रेंड चाहिए। इसके अलावा लड़कियों की आयु सीमा 18 से 23 साल के बीच होनी चाहिए है। सबसे खास बात लड़कियां गुड लुकिंग होनी चाहिए और उन्हें ड्रग्स की लत ना हो। लड़कियों के लिए चीनी भाषा बोलना और समझना भी जरूरी है। इन शर्तों को पूरा करने के बाद वो दोनों लड़कों की गर्लफ्रेंड बन सकती हैं।


इतनी लड़कियों ने दिखाया इंट्रेस्ट
फेसबुक यूजर ओके माई माई ने इस विज्ञापन को पोस्ट किया है। जैसे ही उन्होंने 2.16 लाख रुपये की सैलरी का जिक्र किया, उनकी पोस्ट पर कमेंट की बाढ़ आ गई। बहुत सी थाई लड़कियों ने इंट्रेस्ट दिखाया। कुछ लोगों ने इसमें फ्रॉड की आशंका जताई थी, जिस पर माई ने लिखा कि उनके दोनों दोस्त बहुत ही साफ-सुथरे हैं। उनकी कमाई काफी अच्छी है, जिस वजह से वो ये ऑफर दे रहे हैं।

तलाश हुई पूरी?
वैसे तो विज्ञापन में ये नहीं बताया गया कि दोनों लड़के क्यों गर्लफ्रेंड को इतनी सैलरी देने को तैयार थे। अब ये विज्ञापन हटा लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों को उनकी मनचाही गर्लफ्रेंड मिल गई हैं।