home page

खुशखबरी! हांसी-भिवानी मार्ग होगा फोरलेन, इन गांवों के लोगों की बल्ले-बल्ले

हांसी भिवानी मार्ग को बनाने को लेकर मंजूरी मिल चुकी है। यह फोरलेन करीब  600 से 700 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया जाना है। जानिए इस फोरलेन से हरियाणा और राजस्थान के किन किन गांवों के लोगों को फायदा होगा। 
 
 | 
खुशखबरी! हांसी-भिवानी मार्ग होगा फोरलेन, इन गांवों के लोगों की बल्ले-बल्ले

HR Breaking News : हांसी-जींद और हांसी बरवाला के बाद अब हांसी-भिवानी मार्ग भी फोरलेन होगा।  हांसी-भिवानी फोरलेन की मंजूरी मिल चुकी है। मंजूरी मिलने के साथ ही इसको बनाने को लेकर जरूरी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी NHAI को सौंपी गई है। 
बता दें कि हांसी-भिवानी मार्ग हांसी के अलावा कई अन्य शहरों को दक्षिण हरियाणा और राजस्थान के अनेक शहरों से जोड़ता है। प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही जमीन अधिगृहण का काम भी किया जाएगा। 
कई अड़े शहर इस मार्ग से जुड़े होने के कारण यातायात का आवागमन काफी अधिक रहता है। सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण वाहन रफ्तार  नहीं  पकड़ पाते जिससे भिवानी आने और जाने में काफ अधिक समय लग जाता है। हांसी-भिवानी की दूरी हांलांकि करीब 46 किलोमीटर है, लेकिन सड़क चौड़ी न होने के कारण आवागमन में एक घंटे से अधिक का समय लग जाता है। भिवानी रोड की चौड़ाई फिलहाल सात मीटर है। बढ़ते यातायात को देखते हुए पहले सड़क चौड़ी करने का प ्रस्ताव आया। 
नए प्रोजेक्ट में सड़क की चौड़ाई तीन मीटर बढ़ाई जानी थी। मतलब कुल चौड़ाई बढ़कर दस मीटर की जानी थी। लेकिन सरकार ने चौड़ाई बढ़ाने की बजाए मार्ग को फोरलेन में तबदील करने की मंजूद प्रदान कर दी। पूरी प्रोजेक्ट पर 600 से 700 करोड़  रुपए की लागत आने की संभावना है। सड़क को फोरलेन करने के लिए करीब दो साल का समय लगने का अ नुमान है।  प्रोजेक्ट की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसके बाद जमीन अधिगृहण को लेकर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बता दें कि रोड कम चौड़ा होने के कारण हांसी से भ वानी  पहुंचने में एक घंटे से अधिक का समय लगता है।  निमार्ण के बाद यह समय आधा हो जाएगा।

 

हांसी और भिवानी के लोगों के लिए ये खबर भी जानना जरूरी : भिवानी से लोहारु रोड ओवर ब्रिज से वाल्मीकि चौक तक बनेगा फोरलेन, जल्द होगा कार्य शुरू


प्रक्रिया पूरी होते ही होगा जमीन अधिगृहण का काम


जैसा कि आप जानते है हांसी-भिवानी मार्ग को फोरलेन बनाने की अनुमति मिल चुकी है। हांसी-भिवानी मार्ग के आसपास के लोगों को फोरलेन की सुविधा मिलेगी। वहीं जमीन एक्वायरमेंट को लेकर किसानों और सरकार में थाड़ा मतभेद तो लाजमी है। लेकिन फिर भी जमीन अधिगृहण से भी आसपास के गांवों के लोगों को फायदा ही मिलेगा। 

 

हांसी और भिवानी के लोगों के लिए ये खबर भी जानना जरूरी :  फिल्म अभिनेत्री मुनमुन दत्ता अपने खिलाफ दर्ज मामले में डीएसपी हांसी के समक्ष होंगी पेश, पहुंचेगी हांसी

 

मिलकपुर में होगा दिल्ली-हिसार हाईवे से मिलान


हांसी-भिवानी नए फोरलेन का दिल्ली-हिसार राष्ट्रीय राजमार्ग 9 से ढाणा के पास लिंक होगा। भिवानी से आने वाले वाहनों को दिल्ली रोड प र जाने के लिए हांसी शहर में नहीं आना पड़ेगा। इस सड़क का दिल्ली-हिसार हाईवे से मिलान मिलकपुर के पास से किया जाएगा।


बवानीखेड़ा व जाटू लोहारी में बनेंगे बाइपास


एनएचएआई भिवानी रोड पर बवानीखेड़ा व जाटू लौहारी में बाइपास का निर्माण करेगी। हांसी से भिवानी जाने वालों को इससे भी समय की बचत होगी। वाहन चालकों को बवानीखेड़ा और जाटू लोहारी के अंदर से नहीं जाना पड़ेगा। यही सुविधा आने वालों को मिलेगी।