home page

Haryana Mausam : हरियाणा में 30 जनवरी तक जारी रहेगी बारिश, 6 जिलों में ओलावृष्टि के आसार

पिछले दो से तीन दिनों से मौसम में काफी बदलवा देखा गया है। हरियाणा के कई जिलों में बारिश भी हुई है। मौसम विभाग ने ओलावृष्टि और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। आइए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं कैसा रहेगा आने वाला मौसम-
 
 | 
Haryana Mausam : हरियाणा में 30 जनवरी तक जारी रहेगी बारिश, 6 जिलों में ओलावृष्टि के आसार

HR Breaking News (ब्यूरो)। राजधानी दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजधानी दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ में चारों तरफ कोहरे की चादर पसरी हुई दिखाई दे रही है। यहां तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। यहां 10 डिग्री तापमान, 98 प्रतिशत ह्यूमिडिटी और 5 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से हवा चल रही है।

 ये भी पढ़ें : Daughters right : माता पिता की संपत्ति में बेटियों को मिलता है इतना अधिकार, 90 फिसदी को नहीं पता

कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है। वाहन चालकों को वाहन चलाने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालक गाड़ी की हेडलाइट ऑन करके धीमी गति से गाड़ियां चला रहे हैं।


धुंध के चलते यहां के स्थानीय लोगों को रोजमर्रा के कार्य निपटाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह के समय अचानक हुई धुंध उनकी वजह से स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों और ड्यूटी जाने वाले कामकाजी लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिन तक है मौसम खराब रहेगा हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें : Govt employees promotion : कर्मचारियों के प्रमोशन के लिए न्यूनतम सेवा शर्त के नियमों में बड़े बदलाव, आदेश जारी


हालांकि प्रदेश के 6 जिलों में ओलावृष्टि होने का अनुमान भी मौसम विभाग ने लगाया है। यह मौसम एक तरफ जाएंगे उनकी फसल के लिए बहुत अच्छा है तो वहीं दूसरी तरफ सब्जियों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।

आगे ऐसा रहेगा मौसम


बुधवार को प्रदेश के उत्तरी व पूर्वी हिस्से और एनसीआर व दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिलेगा और बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा। वातावरण में मौजूद प्रचुर मात्रा में नमी और रात के समय हवाओं की गति कमजोर होने से गुरुवार सुबह अधिकतर स्थानों पर कोहरा छाने की संभावना है। साथ ही तापमान में गिरावट भी देखने को मिलेगी। इसके अलावा 28 जनवरी को एक नया ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश में 29 व 30 जनवरी को बारिश होने की संभावना बन रही है।