home page

India Tourist Places: बुढ़ापा आए इस से पहले भारत की ये चार जगह जरूर घूमे

हमारे पास कुछ खूबसूरत घूमने-फिरने की जगह हैं, जहां के लिए आप अपना पहला ट्रिप प्लान कर सकते हैं और यकीन मानिए इन जगहों पर जाकर आपका दिल खुश हो जाएगा। तो चलिए आपको इन जगहों के बारे में बताते हैं।
 | 
India Tourist Places: बुढ़ापा आए इस से पहले भारत की ये चार जगह जरूर घूमे

HR Breaking News (ब्यूरो) : बात जब भी घूमने-फिरने की आती है, तो इस लिस्ट में हर कोई शामिल होना चाहता है। हर कोई चाहता है कि वो भी नई-नई जगहों पर जाए, इन जगहों पर जाकर वहां के बारे में जाने, वहां से कई अच्छी यादें लेकर लौटे और फिर अपने दोस्तों को बताएं कि वो किस खूबसूरत जगह पर अपनी छुट्टियां बिताकर आएं हैं।

बात अगर भारत की करें, तो यहां घूमने के लिए तो कई जगह हैं। जहां हर साल देश ही नहीं विदेशों से भी सैलानी पहुंचते हैं। वहीं, लोग अपनी पसंदीदा जगहोंं पर बार-बार जाना भी काफी पसंद करते हैंं। लेकिन अगर आप पहली बार घूमने का प्लान कर रहे हैंं और अब तक कहीं घूमने नही गए हैं।

Tourist Places : 60 के होने से पहले जरूर घूम लें भारत की ये सबसे खूबसूरत 6 जगहें

तो हमारे पास कुछ खूबसूरत घूमने-फिरने की जगह हैं, जहां के लिए आप अपना पहला ट्रिप प्लान कर सकते हैं और यकीन मानिए इन जगहों पर जाकर आपका दिल खुश हो जाएगा। तो चलिए आपको इन जगहों के बारे में बताते हैं।


केरल


आप घूमने के लिए केरल जा सकते हैं, क्योंकि ये घूमने के लिए काफी सही जगह है। आपको यहां नदी, झील-झरने, ऊंची-ऊंची पहाड़ियां, मैदान और कई अपनी ओर आकर्षित करने वाली जगह मिल जाएंगी। हर साल यहां देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी काफी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं।

Tourist Places : 60 के होने से पहले जरूर घूम लें भारत की ये सबसे खूबसूरत 6 जगहें


शिमला


हर साल काफी संख्या में लोग शिमला का रूख करते हैं। हिमाचल प्रदेश मे ये जगह अपनी खूबसूरती से हर किसी को हैरान कर देती है। बात अगर यहां घूमने की जगहों की करें, तो यहां आप कुफरी, चैल, नारकंडा, जाखू मंदिर, मॉल रोड आदि जगहों पर जा सकते हैं। जहां आप कई तरह के एडवेंचर, याक की सवारी और घुड़सवारी जैसी चीजों का जमकर लुत्फ उठा सकते हैं।


नैनीताल


उत्तराखंड में बसा नैनीताल वैसे तो कई चीजों के लिए जाना जाता है, लेकिन यहां की नैनी झील में बोटिंग करने का अपना अलग मजा है। यहां जाकर आप खूब एंजॉय कर सकते हैं। बोटिंग के अलावा आप यहां नैनी पीक, स्नो व्यू प्वाइंट, पुराने मंदिर, विरासत भवन आदि जगहों पर जा सकते हैं और यकीन मानिए यहां जाकर आपको खूब मजा आने वाला है।

Tourist Places : 60 के होने से पहले जरूर घूम लें भारत की ये सबसे खूबसूरत 6 जगहें


भुंतर


आप हिमाचल प्रदेश की कई खूबसूरत जगहों पर गए होंगे, लेकिन एक बार आप यहां स्थित भुंतर का प्लान जरूर बनाएं। ये जगह कूल्लू जिले में स्थित है और व्यास और पार्वती नदी के किनारे पर बसी हुई है, जो बेहद ही खूबसूरत है। यहां प्रकृति के कई अद्भुत नजारे आपका इंतजार कर रहे हैं। छुट्टियां मनाने के लिए ये सबसे बेस्ट जगह हो सकती है।