home page

LPG Price : 14 किलो वाले एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट जारी, महंगा हुआ या सस्ता, जानिए अपने शहर के नए रेट

जैसा की आप जानते हैं आज बढ़ती महंगाई को लेकर आम जनता परेशान है और सबसे ज्यादा एलपीजी गैस सिलेंडर के बढ़ते रेट से हैं तो चलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़े हैं या कम हुए हैं जानकारी प्राप्त करने के लिए खबर को जरूर पढ़ें। 
 
 | 
LPG Price : 14 किलो वाले एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट जारी, महंगा हुआ या सस्ता, जानिए अपने शहर के नए रेट 

HR Breaking News : ब्यूरो : क्या आप भी बढ़ता महंगाई से परेशान हैं क्या आप जानते हैं एलपीजी सिलेंडर के नए रेट (LPG Price New) हर महीने के एक तारीख को जारी होते हैं और कभी बीच-बीच में। इस महीने कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर सस्ते हुए थे। इंडियन ऑयल द्वारा 1 अगस्त को जारी नए रेट के तहत lpg cylinder के दाम में 36 रुपये की कटौती की गई थी। यह कटौती दिल्ली से पटना, जयपुर से दिसपुर, लद्दाख से कन्याकुमारी तक हुई थी।


वहीं, आज यानी 15 अगस्त को भी 14.2 किलो वाला domestic lpg cylinder 6 जुलाई के रेट पर ही मिल रहा है। बता दें 6 जुलाई को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।


ये भी जानें : राशन कार्ड धारकों को हर महीने फ्री में मिलेंगे gas cylinder, जल्दी से कर लें ये छोटा सा काम


 14.2 किलो वाले सिलेंडर के रेट रुपये में

    लेह     1299
आईजोल      1205
श्रीनगर      1169
पटना      1142.5
कन्या कुमारी     1137
अंडमान       1129
रांची      1110.5
शिमला       1097.5
डिब्रूगढ़       1095
लखनऊ       1090.5
उदयपुर       1084.5
इंदौर        1081
कोलकाता      1079
देहरादून      1072
चेन्नई     1068.5
आगरा        1065.5
चंडीगढ़       1062.5
विशाखापट्टनम        1061
अहमदाबाद       1060
भोपाल       1058.5
जयपुर      1056.5
बेंगलुरू       1055.5
दिल्ली        1053
मुंबई      1052.5


अब आइए हल्के और कम दाम में मिलने वाले सुविधाजनक कंपोजिट सिलेंडर की बात करें। इसमें गैस दिखती भी है और 14.2 किलो गैस वाले भारी भरकम सिलेंडर से हल्का भी है। इस सिलेंडर में केवल 10 किलो ही गैस रहेगी।  दिल्ली में कीमत 750 रुपये तो लखनऊ में 777 और जयपुर  में  753 रुपये का है। पटना  में  817 रुपये का तो इंदौर 770 रुपये का मिल रहा है।


ये भी पढ़ें :Gas Cylinder: गैस सिलेंडर मिल रहा इतना सस्ता! कीमत देखकर रह जाओगे हैरान 


यहां जानिए शहरों 10 किलो वाले सिलेंडर का क्या है रेट

दिल्ली    750
मुंबई    750
कोलकाता    765
चेन्नई    761
लखनऊ    777
जयपुर    753
पटना    817
इंदौर    770
अहमदाबाद    755
पुणे    752
गोरखपुर    794
भोपाल    755
आगरा    761
रांची    798


IOC 


seven kilos कम होगा वजन


करीब 6 दशक की यात्रा के बाद घरेलू सिलेंडर में गैस कंपनिया बदलाव करने जा रही हैं। बाजार में आने वाला कंपोजिट सिलेंडर लोहे के सिलेंडर के मुकाबले 7 किलो हल्का है। इसमें three-layer होंगे। बता दें अभी इस्तेमाल होने वाला खाली सिलेंडर 17 किलो का होता है और गैस भरने पर यह 31 किलो से थोड़ा अधिक पड़ता है। अब 10 किलो के कंपोजिट सिलेंडर में 10 किलो ही गैस होगी। 
 

News Hub