Gas Cylinder: गैस सिलेंडर मिल रहा इतना सस्ता! कीमत देखकर रह जाओगे हैरान
HR Breaking News, New Delhi: महंगाई की मार हर आदमी पर पड़ रही है। रसोई और रोजमर्रा वस्तुएं दिनों-दिन महंगी होती जा रही हैं। रसोई गैस सिलेंडर का रेट आसमान को छू रहा है। इसकी कीमत 1 हजार रुपये से ऊपर चल रही है। कई गरीब आदमी तो इस कारण सिलेंडर भरवा ही नहीं पाते। एक रिपोर्ट के अनुसार सरकार की ओर से उज्ज्वला योजना के तहत फ्री बांटे गए गैस सिलेंडर आधे से ज्यादा नियमित रिफिल नहीं हो पाए हैं। सरकार की ओर से इसके लिए राहत देने का फैसला लिया है। दरअसल, गैस(LPG Gas) वितरक कंपनियों ने कंपोजिट सिलेंडर (composite cylinder) बाजार में उतारा हैं। इस सिलेंडर की कई खासियतें हैं, जानें उनके बारे में
इसे भी देखें : गैस सिलेंडर की कीमत से क्यों परेशान, ले आएं ये सोलर चूल्हा, रात को भी बनाएगा खाना
बता दें कि देश के कई राज्यों में कंपोजिट सिलिंडर पेश किया गया है। यह 5 किलो और 10 किलो में उपलब्ध है। इसकी कीमत भी एलपीजी सिलेंडर के मुकाबले काफी कम है। हाल ही में IOC ने कश्मीर गैस एजेंसी नाम के डीलर के साथ मिलकर 10 किलो वाला कंपोजिट सिलेंडर घाटी में लॉन्च किया है। बता दें कि यह स्मार्ट सिलेंडर प्लास्टिक फाइबर से बनाया गया है। ये अभी बाजार में 5 किलो और 10 किलो में उपलब्ध है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की ओर से सुरक्षा का खास ख्याल रखा गया है। इस आधुनिक सिलेंडर को अनिवार्य सावधानियों और सुरक्षा के साथ पेश किया गया है। यह गैस सिलेंडर काफी हल्का है। इसे आसानी से कहीं भी लाया और भेजा जा सकता है। वहीं सुविधानुसार 5 किलो और 10 किलो वजन में भी उपलब्ध है।
और देखें : सोना 5500 रुपये और चांदी 24900 रुपये मिल रही सस्ती, देखें नए रेट
यह आधुनिक सिलेंडर बिल्कुल पारदर्शी है। यानी इसमें बाहर से ही स्पष्ट झलकता है कि सिलेंडर के अंदर कितनी गैस शेष है। ऐसे में वजन से संबंधित धांधली से भी ग्राहक बचेंगे। इसकी कीमत की बात करें तो 10 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 835 रूपये है। इस कंपोजिट गैस सिलेंडर की खासियत यह भी है कि यह 5 किलोग्राम में भी उपलब्ध है। अब आपको लगे इस बार गैस की खपत कम है तो आप कम पैसे लगाकर 5 किलो वाले गैस ले सकते हैं।
