home page

Overcome Laziness: आपकी सफलता में अड़चन बनती हैं ये चीजें, चाणक्य ने बताया कैसे करें दूर

Get Rid Of Laziness: आलस हमारी सफलता के रास्ते में आने वाली सबसे बड़ी बाधा है। अगर आप भी समय रहते इसे सुधारना चाहते हैं तो अपनाए ये टिप्स
 | 
Overcome Laziness: आपकी सफलता में अड़चन बनती हैं ये चीजें, चाणक्य ने बताया कैसे करें दूर

Hr Breaking News (नई दिल्ली) : अच्छा करियर और सफलता कौन नहीं चाहता, लेकिन हमारा आलस इस रास्ते की सबसे बड़ी बाधा बनता है। कभी-कभी हम सब कुछ जानते हुए भी कुछ नहीं कर पाते हैं। हमें पता होता है कि ज्यादा सोने से नुकसान होगा, मोबाइल ज्यादा चलाना भी हमारे लिए अच्छा नहीं है। फिर आखिर ऐसा क्या है जो हमें कोई प्रॉडक्टिव काम नहीं करने देता है? और वो है हमारा आलस। कई बार हमें आलस करने की वजह से बड़े नुकसान उठाने पड़ सकते हैं, आइए जानते हैं कि कैसे आलस से छुटकारा पाया जाए।

 ये भी पढ़े: हर मनुष्य को सीखने चाहिए पशु-पक्षियों से ये गुण, कहती है चाणक्य नीति

क्या है आलस की वजह?


जब तक हमें बीमारी पता नहीं होगी तब तक उसका इलाज कर पाना मुश्किल है। आलस आने की भी कोई न कोई वजह तो जरूर होती है सबसे पहले उस वजह का पता लगाएं। आलस की  वजह नींद और अरुचि है। अगर हमें किसी काम में रुचि नहीं है तो आलस आना लाजिमी है, लेकिन इसे दूर करना जरूरी है। 

आलस का कारण है गंदगी 


गंदगी से आलस झूमता है। अगर हमारा वर्कप्लेस या घर अव्यवस्थित रहता है चीजें जगह पर नहीं रहती हैं तो आलस आता है। आलस दूर करने के लिए सबसे पहले घर और खुद को व्यवस्थित कर लें। तैयार होकर रहें, अगर आप 4-5 दिन तक गंदगी में रहते हैं तो ज्यादा आलसी बन जाते हैं।

ये भी जानिए: ये काम करती महिलाओं को कभी न देखें पुरूष, कहती है चाणक्य नीति

टाइम-टेबल बनाएं


कोई भी चीज टालने के लिए हम वक्त का सहारा लेते हैं कि अभी तो टाइम है ये काम बाद में कर लेंगे, ऐसे ही कितना वक्त निकल जाता है पता ही नहीं चलता। इसलिए हर चीज का एक वक्त फिक्स कर लें, आराम भी फिक्स टाइम पर ही करें।

Chanakya Niti: बनना चाहते है धनवान तो आज ही अमल करें इन बातों पर, चाणक्य नीति

खुद को रखें मोटिवेट 


जब तक हम अंदर से तैयार नहीं होंगे कोई हमारा आलस दूर नहीं कर सकता है, इसके लिए हमें खुद को तैयार करना होगा। हमेशा अपने आप को समझाते रहें कि आलस करने से क्या नुकसान हो सकता है। अगर लक्ष्यों को याद करें और दूसरों की मेहनत को देखें फिर आलस दूर हो जाएगा।