Trending : बिकने जा रहा है सोने से बना ये आलीशान महल, कीमत उड़ा देगी होश
सोना दिन-प्रतिदिन महंगाई के मामले में बुलंदियां छू रहा है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस महंगाई के दौर में इस व्यक्ति ने सोने से बना एक आलीशान महल खड़ा कर दिया है बौर अब इसके बिकने के लिए बोली लगाई जा रही है। इसकी कीमत जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।
HR Breaking News (ब्यूरो)। आज के इस महंगाई के दौर में सभी चीजों के भाव आसमान में छाए हुए है। सोना और चांद के दाम भी लगातार बढ़ते ही जा रही है। बढ़ते सोने की कीमत को देखकर ऐसा लग रहा है आने वाले समय में गरीब तो इसे खरीद ही नहीं पाएंगा। लेकिन सोने से बना एक आलीशान महल बिकने के लिए तैयार है।
यह लग्जरी महल मशहूर रूसी बिजनेसमैन वलेरी कोगन (Valery Kogan) का है। बताया जा रहा है कि वलेरी की कुल संपत्ति 1 खरब 82 अरब 98 करोड़ 62 लाख और 50 हजार है। यह महल इजराइल के मेडिटेरियन सी के पास बना हुआ है।
Vastu Tips : वास्तु शास्त्र के अनुसार आज ही कर लें ये उपाय, कर्ज से मिलेगी मुक्ति
आलीशान घर को मार्केट में सेल पर उतारा
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि वलेरी मॉस्को के Domodedovo एयरपोर्ट के को-ओनर भी हैं। इजराइल के मेडिटेरियन सी के पास बना यह सोने के महल की कीमत और लुक की वजह से दुनियाभर में छाया हुआ है। महल की तरह दिखने वाले आलीशान घर को मार्केट में सेल पर उतारा गया है। इस महल को बारोक और रोकोको वास्तुकला से इंस्पायर होकर बनाया गया है।
Success Story : स्कूल से निकाल देने पर भी कम नहीं हुए हौसलें, IPS बनकर ही लिया दम
सोने की नक्काशी बेहद आकर्षक
वलेरी कोगन को 2014 में रूस के 41 वें सबसे अमीर आदमी के रूप में सूचीबद्ध किया गया था। उस समय उनकी कुल कमाई 2 बिलियन यूरो आंकी गई थी। अब इस प्रॉपर्टी को 19 अरब कीमत पर मार्केट में उतारा गया है। इसके हॉल में मार्बल फ्लोरिंग के साथ एक बड़ा सा झूमर भी लगाया गया है। हॉल में सोने की नक्काशी भी बेहद आकर्षक है।
कांच की छत का बना पूल
Bank Offer - बैंक में आज ही जमा कर दें ये डॉक्यूमेंट, हर महीने मिलेंगे 80 हजार रुपये
घर के किचन में चारो तरफ सोने की की नक्काशी की गई है। घर के अंदर ही एक बड़ा पूल बना है। जिसकी छत कांच की है। इस घर में स्पा एरिया भी हैं। इस घर में इतना बड़ा डाइनिंग एरिया दिया गया है जहां आप अपने परिवार के साथ खाना खा सकते हैं। इस घर में कुल 5 बड़े बाथरूम हैं और दो छोटे। इनमें भी सोने की नक्काशी की गई है। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरे खूब वायरल हो रही है।
