home page

Vastu Tips : रसोई में रखी ये 4 चीजें कर देती हैं कंगाल, आज ही निकाल दें

घर में रसोई सबसे अहम जगह होती है। कहा जाता है कि रसोई में मां लक्ष्मी और मां अन्नपूर्णा का वास रहता है, इसलिए रसोईघर हमेशा साफ-सुथरा होना चाहिए। वास्तु टिप्स के अनुसार भूलकर भी रसोई में ये चीजें न रखें-

 | 
Vastu Tips : रसोई में रखी ये 4 चीजें कर देती हैं कंगाल, आज ही निकाल दें

HR Breaking News (ब्यूरो)। मान्यता के अनुसार रसोई में मां लक्ष्मी और मां अन्नपूर्णा का वास रहता है। यह भी कहा जाता है कि रसोईघर को हमेशा साफ सुथरा ही रखना चाहिए। लेकिन कुछ बातों को नजरअंदाज करने पर घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। जिसका प्रभाव पूरे परिवार और उनकी सदस्यों पर पड़ता है। वास्तु शास्त्री दीप्ति जैन के अनुसार रसोई घर में चार वस्तुएं ऐसी होती हैं जो कि बिल्कुल भी नहीं रखनी चाहिए। इन्हें रखने से परेशानियों में वृद्धि होने लगती है। 


शीशा

घर को सुंदर रखने के लिए कुछ लोग किचन में शीशा लगा लेते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र की मानें तो रसोई घर में शीशे का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए ऐसा इसीलिए क्योंकि किचन में चूल्हा अग्नि देव का सूचक माना जाता है। अगर शीशे में अग्नि का प्रतिबिंब दिख जाता है तो घर में अशुभ माना जाता है। इसके कारण घर में आपसी कलह क्लेश हो जाता है। इसी के साथ साथ घर की आर्थिक स्थिति भी बिगड़ने लगती है।


गुंथा हुआ आटा

कई बार महिलाएं किचन में रोटी बनाने के बाद गुंथा हुआ बचा हुआ आटा फ्रिज में छोड़ देती है और सुबह फिर से उसी का इस्तेमाल रोटी बनाने के लिए करती हैं। वास्तु के अनुसार यह सही नहीं होता है। रसोई घर में गुंथा हुआ आटा रखने से शनि और राहु का नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगता है। इसी कारण से जीवन में अनेक प्रकार की समस्याएं होने लगती हैं।

दवाइयां और मेडिसिन


रसोई घर में काम करते समय चोट लगना या फिर हाथ जल जाना बहुत ही आम बात होती है। इसी के साथ साथ दवाई या फिर बैंडेज जैसी चीजें रसोई घर में कई बार गलती से भी रुक जाती हैं या फिर कई बार हम इसीलिए रख देते हैं कि जरूरत पड़ने पर काम आ जाएगी। लेकिन यह बहुत ही गलत है। कभी भी रसोई घर में किसी प्रकार की दवाइयां नहीं होनी चाहिए। इससे नकारात्मक असर सेहत पर पड़ता है। इसी के साथ अनावश्यक खर्चों में भी वृद्धि होने लगती है।


टूटे हुए बर्तन ना रखें

रसोई घर में कई प्रकार के बर्तन इस्तेमाल होते हैं। कुछ बर्तन बहुत इस्तेमाल होने के बाद टूट से जाते हैं। लेकिन कई बार कुछ हद तक टूटे हुए बर्तन का इस्तेमाल हम करते ही रहते हैं। वास्तु के मुताबिक यह अच्छा नहीं माना जाता है। रसोई घर में कभी टूटे-फूटे बर्तनों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए इससे परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद में वृद्धि होने लगती हैं।