home page

Vastu Tips : घर में रखी ये चीजें बनती हैं कर्ज के बोझ का कारण

Vastu Tips for Debt : घर के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में बना वॉशरूम भी व्यक्ति पर कर्ज का बोझ बढ़ा सकता है। इसलिए घर की इस दिशा में वॉशरूम का निर्माण न करवाएं।
 | 
Vastu Tips : घर में रखी ये चीजें बनती हैं कर्ज के बोझ का कारण

HR Breaking News (डिजिटल डेस्क)। वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कर्ज से बचने के उपाय के बारे में। कुछ मज़बूरियों के चलते कई बार हमें कर्ज लेना पड़ जाता है। हम कर्ज ले तो लेते हैं परंतु उसे चुका नहीं पाते। चाहे कितनी ही कोशिश कर लें, फिर भी कुछ न कुछ चुकाना बाकी ही रह जाता है।  इसलिए आज हम आपको कर्ज के बोझ से बचने के बारे में बताएंगे। 

ये भी पढ़ें : Chanakya Niti: पति करना चाहता है ये काम तो पत्नी बिना शर्म किए हो जाएं झट से तैयार


अगर आप पर कर्ज है और कई दिन हो जाने पर भी आप उसे चुका नहीं पा रहे हैं तो नियमित रूप से आपको मसूर की दाल का दान करना चाहिए। 
कर्ज की किस्त चुकाने के लिए हमेशा मंगलवार का दिन चुनना चाहिए।  इस दिन किसी का पैसा वापस लौटाने से कर्ज जल्दी उतर जाता है। मंगलवार के दिन किसी हनुमान मंदिर में जाकर प्रार्थना भी करें और इस दिन नारियाल का दान करें। 

ये भी पढ़ें : Avneet Kaur ने कैमरे के सामने गिराई हुस्न की बिजलियां, फैंस लुक्स देख हो गए लट्‌टू


घर के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में बना वॉशरूम भी व्यक्ति पर कर्ज का बोझ बढ़ा सकता है। इसलिए घर की इस दिशा में वॉशरूम का निर्माण न करवाएं।  
इसके अलावा घर या दुकान की उत्तर-पूर्व दिशा में कांच लगाना कर्ज से मुक्ति के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन कांच का फ्रेम लाल, सिन्दूरी या मैरून रंग का नहीं होना चाहिए। साथ ही कांच जितना हल्का तथा बड़े आकार का होगा, आपके लिये उतना ही लाभदायक होगा। 

ये भी पढ़ें : Chanakya Niti: पति करना चाहता है ये काम तो पत्नी बिना शर्म किए हो जाएं झट से तैयार


अपने घर के मेन गेट पर हरे रंग के गणपति की 2 प्रतिमा लगाएं। इस प्रतिमा को ऐसे लगाएं कि दोनों प्रतिमाओं की पीठ एक दूसरे की ओर हो। इस बात का ध्यान रखें की पीठ की तरफ से गणेश जी के दर्शन न हो। 
वास्तु के अनुसार, घर या दुकान में शीशा उत्तर-पश्चिम दीवार पर लगाना चाहिए। इससे कर्ज के बोझ से मुक्ति मिलती है।

ये भी पढ़ें : Avneet Kaur ने कैमरे के सामने गिराई हुस्न की बिजलियां, फैंस लुक्स देख हो गए लट्‌टू


 कर्ज से छुटकारा पाने के लिए अपने घर या दुकान में तिजोरी या गल्ला उत्तर दिशा में रखें।