Vastu Tips : कर्ज से कभी नहीं उभरने देंगी घर की छत पर रखी ये चीजें

HR Breaking News (डिजिटल डेस्क)। हमारे घर में रखी हर एक चीज यदि वास्तु के अनुसार हो तो उसका महत्व तो बढ़ ही जाता है और घर में सुख और शांति भी कायम होती है। ऐसा माना जाता है कि सही जगह पर और सही तरीके से रखी चीजें घर में सौहार्द्र लाने के साथ माता लक्ष्मी को भी आमंत्रित करती हैं। इसलिए अक्सर लोग किसी भी नई वस्तु को रखने के लिए या फिर पुरानी वस्तुओं को घर से बाहर करने के लिए वास्तुशास्त्र की मदद लेते हैं। ऐसे ही वास्तु से जुड़े सवालों में एक सवाल यह भी है कि आपको अपने घर की छत पर क्या चीजें रखनी चाहिए और किन चीजों को भूलकर भी घर की छत में नहीं रखना चाहिए अन्यथा घर को नुकसान का सामना भी करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें : Chanakya Niti: पति-पत्नी हर रोज रात को करें ये काम, रिश्ते में कभी नहीं आएगी दूरियां
वास्तु के अनुसार घर की छत को हमेशा साफ़ सुथरा रखना चाहिए। अन्यथा नकारात्मक ऊर्जाएं प्रबल हो जाती हैं जिसका असर घर में रह रहे लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। साथ ही साथ ऐसा करने से धन की लक्ष्मी भी रूठ जाती हैं। घर का कबाड़ छत पर रखने से आर्थिक नुकसान तो होता ही है इसके अलावा बीमारियों, रुकावटों, बाधाओं, आपसी मन मुटाव आदि का भी सामना परिवार के सदस्यों को करना पड़ता है। घर की छत मानसिक मजबूती प्रदान करती है। घर की छत जितनी साफ़ सुथरी होगी हमारा मस्तिष्क भी उतना ही साफ़ होगा यानि हम फालतू की सोच एवं अनावश्यक बातों से दूर रहेंगे। आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया जी से जानें कि आपको घर की छत में भूलकर भी ऐसी कौन सी चीजें नहीं रखनी चाहिए जो आपके विनाश का कारण बन सकती हैं।
ये भी पढ़ें : Vastu Tips : घर को स्वर्ग बना देंगे ये मामूली उपाय
मटके या टूटे गमले
अक्सर लोग घर की छत पर टूटे हुए मटके या टूटे फूटे गमले रख देते हैं। टूटे हुए गमलों के लिए सबसे अच्छा स्थान लोगों को घर की छत ही नजर आती है क्योंकि यहां बाहर वालों की ज्यादा नजर नहीं जाती है। लेकिन वास्तु की मानें तो मटके और टूटे-फूटे गमले घर की समृद्धि के लिए अशुभ माने जाते है। इसके बदले आप घर की छत में पौधों के गमले लगा सकते हैं जो आपकी छत की सुंदरता बढ़ा सकते हैं एवं सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करते हैं।
ये भी पढ़ें : Chanakya Niti: पति-पत्नी हर रोज रात को करें ये काम, रिश्ते में कभी नहीं आएगी दूरियां
घर की छत पर न रखें कबाड़
घर की छत का संबंध केतु से होता है। इसलिए छत पर कबाड़ रखना यानी राहु को आमंत्रित करना होता है। ऐसे में यह मस्तिष्क पर हावी रहेगा और कोई भी काम आसानी से नहीं बनने देगा। ऐसा करना आपके लिए रुकावटें पैदा करेगा और अनावश्यक खर्च बढ़ाएगा एवं स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं भी उत्पन्न करेगा। घर की छत पर कभी भी किसी भी प्रकार का कबाड़ ना रखें। इससे पितृ दोष भी लगता है। टूटा- फूटा फर्नीचर, अनुपयोगी वस्तुएं, पानी की टूटी हुई टंकी इत्यादि घर की छत में रखने से मानसिक अशांति होती है। सप्ताह में कम से कम एक बार छत को झाड़ू से साफ़ करें या सप्ताह में 1 बार इसे पानी से धो दें। घर की छत पर 2 -3 कुर्सियां रखें एवं कभी- कभी यहां जरूर बैठें। ऐसा करने से आपको मानसिक मजबूती मिलेगी। ऐसा करने से सेहत भी अच्छी रहेगी या यूं कहें कि जो कृपा अटकी हुई थी वो भी आने लगेगी।
ये भी पढ़ें : Vastu Tips : घर को स्वर्ग बना देंगे ये मामूली उपाय
सूखे हुए पत्ते
यदि आपके घर के आसपास बड़े पेड़ हैं और उसके सूखे पत्ते घर की छत में इकट्ठे होते हैं तो उस पर पत्ते एकत्रित ना होने दें, बल्कि उन्हें समय- समय पर साफ करते रहना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि घर की छत में सूखे हुए पत्ते घर में नकारात्मक ऊर्जालाते हैं और मानसिक अशांति का कारण भी बनते हैं। इसलिए यदि आप घर को साफ़ और लोगों को सुखी रखना चाहती हैं तो घर की छत में ऐसे पत्ते इकट्ठे न होने दें।
ये भी पढ़ें : Chanakya Niti: पति-पत्नी हर रोज रात को करें ये काम, रिश्ते में कभी नहीं आएगी दूरियां
घर की छत पर न रखें झाड़ू
अगर आप अपना इस्तेमाल किया हुआ झाड़ू पुराना होने पर घर की छत में रख देती हैं तो आपको ऐसा भूलकर भी नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि झाड़ू घर की छत में रखने से यद् घर के विनाश का कारण बन सकती है। झाड़ू को किसी ऐसी जगह रखें जहां किसी की नजर उस पर न पड़े। लेकिन घर की छत में रखी हुई झाड़ू पर सभी की नजर पड़ती है जो आपके घर के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है।
ये भी पढ़ें : Lalit Modi : 4500 करोड़ के मालिक ललित मोदी ने इसे बनाया अपना अगला उत्तराधिकारी
जंग लगा हुआ सामान
कभी भी जंग लगा हुआ लोहे का कोई सामान घर की छत पर ना रखें। कुछ लोग जंग लगा हुआ ग्रिल, तार, औजार, आदि अपनी छत पर रख देते हैं जो सही नहीं है। ऐसी चीजें नकारात्मक ऊर्जा पैदा करती हैं। यदि आपके घर में ऐसा कोई भी सामान है जिसमें जंग लगा हुआ है तो उसे तुरंत घर से दूर हटा दें। जंग लगा हुआ सामान घर में अशांति का कारण बनता है।
ये भी पढ़ें : Chanakya Niti: पति-पत्नी हर रोज रात को करें ये काम, रिश्ते में कभी नहीं आएगी दूरियां
घर की छत पर न रखें बांस
कई लोग घर में बांस या बल्लियां रखते हैं और उसके लिए सबसे उचित स्थान उन्हें घर की छत ही दिखाई देता है। लेकिन यदि आपके घर में ऐसी कोई भी सामग्री है जिसमें बांस का इस्तेमाल किया गया है तो आप उसे तुरंत घर की छत से दूर हटा दें। घर की छत पर बांस रखना अशुभ माना जाता है। इससे पितृ दोष लगता है और मानसिक अशांति होती है। ऐसा करने से घर में वास्तु दोष भी लगता है।
ये भी पढ़ें : Lalit Modi : 4500 करोड़ के मालिक ललित मोदी ने इसे बनाया अपना अगला उत्तराधिकारी
कांटेदार एवं बोनसाई पौधे
लोग अक्सर घर की छत को सजाने के लिए इसमें कई तरह के पौधे लगाते हैं। इन पौधों में बोनसाई पौधेभी शामिल होते हैं और ऐसे पौधे भी जिनमें कांटे होते हैं वो भी सजावट के लिए लगाते हैं। लेकिन घर की शांति के लिए कांटेदार एवं बोनसाई पौधे छत पर भूल कर भी न लगाएं। ऐसा माना जाता है कि इस तरह के पौधे व्यक्ति के विकास में अवरोध पैदा करते हैं। अतः इन्हें छत पर लगाने से बचना चाहिए।