UP-हरियाणा के बीच बनाया जाएगा 31 किलोमीटर लंबा 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, 2414 करोड़ रुपये होंगे खर्च
New Expressway - उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बीच दूरी को कम करन के लिए सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर करने का काम किया जा रहा है। दोनों राज्यों को जोड़ने के लिए सरकार ने 31 किलोमीटर लंबा 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाने का ऐलान किया है। इस एक्सप्रेसवे को 2414 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा। इस एक्सप्रेसवे के बनने से सफर आसान और तेज हो जाएगा। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं -
HR Breaking News - (New Greenfield Expressway)। उत्तर प्रदेश और हरियाणा के विकास गति को रफ्तार देने के लिए कई प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। अब दोनों राज्यों के बीच नया एक्सप्रेसवे बनाने का ऐलान किया गया है। इस एक्सप्रेसवे (Expressway News) के चालू होने से लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। बता दें कि नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर काम चल रहा है।
नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (Noida International Airport) को स्मार्ट सिटी फरीदाबाद से जोड़ने के लिए 31 किलोमीटर लंबा 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है। इसके तैयार होने के बाद फरीदाबाद से एयरपोर्ट तक की दूरी केवल 15 से 20 मिनट में पूरी की जा सकेगी, जिससे यात्रियों और उद्योगों दोनों को लाभ मिलेगा।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से भी जुड़ेगा नया एक्सप्रेसवे -
नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (New Greenfield Expressway) फरीदाबाद के सेक्टर-65 स्थित दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड से शुरू होगा। यहां से यह सीधा जेवर में बन रहे नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के पास दयानतपुर गांव तक जाएगा। इससे फरीदाबाद के औद्योगिक क्षेत्र को एयरपोर्ट से बेहतर सड़क कनेक्टिविटी मिलेगी। फरीदाबाद से एयरपोर्ट तक पहुंचाना काफी आसान हो जाएगा।
यूपी और हरियाणा के इन गांव से गुजरेगा नया एक्सप्रेसवे -
यह 31 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (Greenfield Expressway) कुल 18 गांवों से होकर गुजरेगा। इनमें 12 गांव हरियाणा और 6 गांव उत्तर प्रदेश में हैं। हरियाणा के शाहपुर, सोतई, चंदावली, बहबलपुर, फफूंदा, पन्हेड़ा खुर्द और मोहना जैसे गांवों के साथ-साथ यूपी के झुप्पा, फलैदा बांगर, अमरपुर और दयानतपुर जैसे गांव इस परियोजना से जुड़े होंगे। इस एक्सप्रेसवे के बनने से इन सभी गांव के विकास को रफ्तार मिलेगी। यहां पर रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।
भविष्य में 8 लेन बनेगा नया एक्सप्रेसवे -
फिलहाल ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (Greenfield Expressway) को 6 लेन का बनाया जा रहा है, लेकिन भविष्य में ट्रैफिक दबाव को देखते हुए इसे 8 लेन तक किया जा सकता है। इससे आने वाले सालों में बढ़ने वाले यातायात दबाव को संभालना आसान होगा और क्षेत्र में औद्योगिक तथा आर्थिक गतिविधियों को भी तेजी मिलेगी।
तेजी पर निर्माण कार्य -
हाल ही में अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य प्रगति पर है। अब तक करीब 3000 पाइल्स में से करीब 1200 पाइल्स तैयार किए जा चुके हैं। इसके साथ ही यमुना नदी (Yamuna River) के ऊपर पुल के लिए गर्डर रखने का काम भी तेजी से किया ज रहा है। इससे साफ है कि एक्सप्रेसवे के निर्माण की रफ्तार लगातार तेज हो रही है। सरकार ने भी एक्सप्रेसवे को जल्द से जल्द बनाने के आदेश दिए हैं ताकि आम जनता को इसका सही समय पर लाभ मिल सके।
2414 करोड़ की लागत से तैयार होगा एक्सप्रेसवे -
नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (New Greenfield Expressways) पर लगभग 2,414 करोड़ रुपये का खर्च आएगा, जिसे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा बनाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, इस एक्सप्रेसवे को तैयार करने का लक्ष्य अप्रैल 2027 तक रखा गया है, जबकि कुछ हिस्सों को 2026 तक चालू करने की संभावना है।
