home page

Uttar Pradesh में बनेगा 50.94 किलोमीटर लंबा नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, सफर होगा आसान

UP New Expressway - उत्तर प्रदेश में सड़क नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए एक के बाद एक नए एक्सप्रेसवे और हाईवे बनाए जा रहे हैं। अब प्रदेश में एक्सप्रेसवे की संख्या में और इजाफा होने वाला है। दरअसल, हाल ही में सरकार ने एक और 50.94 किलोमीटर लंबा नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाने का ऐलान किया है। इस एक्सप्रेसवे के बनने से सफर और पहले से कहीं तेज हो जाएगा। यह एक्सप्रेसवे कई बड़े एक्सप्रेसवे को भी आपास में जोड़ेगा। 

 | 
Uttar Pradesh में बनेगा 50.94 किलोमीटर लंबा नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, सफर होगा आसान 

HR Breaking News (New high-speed corridor)।  उत्तर प्रदेश की विकास गति को रफ्तार देने के लिए सरकार लगातार कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम रही है। इस कड़ी में सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। दरअसल, अब यूपी में एक नया लिंक एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। 

दरअसल, जल्द ही प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से के बीच सफर आसान और तेज होने वाला है। सरकार लखनऊ लिंक एक्सप्रेसवे बनाने की तैयारी कर रही है, जो पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से कनेक्ट करेगा। इस एक्सप्रेसवे के चालू होने के बाद पूर्वांचल से दिल्ली तक हाई-स्पीड कॉरिडोर तैयार हो जाएगा और यात्रियों को लंबे ट्रैफिक जाम में नहीं फंसना पड़ेगा।


बनेगा 50.94 किलोमीटर लंबा नया लिंक एक्सप्रेसवे -


बता दें कि लखनऊ लिंक एक्सप्रेसवे की लगभग कुल लंबाई 50.94 किलोमीटर होगी। इस एक्सप्रेसवे को पूरी तरह से ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के रूप में विकसित किया जाएगा। यानी इसे पूरी तरह नई जमीन पर आधुनिक तकनीक से बनाया जाएगा। इस परियोजना के लिए यूपी एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने टेंडर भी जारी कर दिया है। लखनऊ लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण पर करीब 2,864.82 करोड़ रुपये की लागत आएगी। सरकार का लक्ष्य है कि इस परियोजना को 36 महीनों के अंदर बनाकर तैयार किया जाए। 


इन जिलों को मिलेगी बेहतर सड़क कनेक्टिविटी - 


साल 2021 में शुरू हुआ 341KM लंबा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे (Purvanchal Expressway) गाजीपुर को लखनऊ के पास चांद सराय गांव से कनेक्ट करता है। इसके जरिए गाजीपुर से लखनऊ का सफर लगभग साढ़े तीन घंटे में पूरा किया जा सकता है। इस एक्सप्रेसवे से लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अम्बेडकर नगर, आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर जैसे जिलों को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी मिली है।

नया एक्सप्रेसवे बनने से  होगी हाई-स्पीड नेटवर्क -


302 किलोमीटर लंबा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे (Agra-Lucknow Expressway) पहले से ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजधानी को कनेक्ट करता है। यह एक्सप्रेसवे आगरा से लखनऊ के बीच यात्रा का समय काफी कम कर चुका है। अब जब लखनऊ लिंक एक्सप्रेसवे (Lucknow Link Expressway) बन जाएगा, तो यह आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के बीच सीधा संपर्क स्थापित करेगा। इससे पूर्वांचल से दिल्ली -NCR तक बिना शहर के ट्रैफिक में फंसे हाई-स्पीड यात्रा हो सकेगी।


 ट्रैफिक जाम की हो जाएगी छूट्टी -


पश्चिमी उत्तर प्रदेश से पूर्वांचल जाने वाले वाहनों को लखनऊ के आसपास भारी ट्रैफिक का सामना करना पड़ता है। लेकिन नए लिंक एक्सप्रेसवे के चालू होने से यह लंबी दूरी के वाहन शहर में प्रवेश किए बिना सीधे हाई-स्पीड कॉरिडोर (UP High-Speed ​​Corridor) से गुजर सकेंगे। इससे न केवल राजधानी के अंदर का ट्रैफिक कम होगा, बल्कि भारी वाहनों की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं में भी कमी हो जाएगी।