Gurugram वालों को बड़ी सौगात, 8 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक कम्युनिटी सेंटर
Gurugram - गुरुग्राम वासियों को बड़ी सौगात मिली है। दरअसल, नगर निगम क्षेत्र के इस गांव में करीब ₹8 करोड़ की लागत से एक अत्याधुनिक कम्युनिटी सेंटर बनाने जा रहा है। नए सेंटर में सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक आयोजनों के लिए आधुनिक सुविधाएं होंगी। पहले यहां कम्युनिटी सेंटर (community center) न होने के कारण स्थानीय लोगों को कार्यक्रम आयोजित करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
HR Breaking News, Digital Desk- (Gurugram) नगर निगम क्षेत्र के नाथूपुर गांव में लगभग ₹8 करोड़ की लागत से एक अत्याधुनिक कम्युनिटी सेंटर स्थापित किया जाएगा। नगर निगम ने इस प्रोजेक्ट के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। नए कम्युनिटी सेंटर में सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक आयोजनों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। क्षेत्र में पहले कम्युनिटी सेंटर न होने के कारण स्थानीय लोगों को असुविधाओं का सामना करना पड़ता था।
वार्ड 21 के वजीराबाद गांव में पुराने कम्युनिटी सेंटर के विकास और नवीनीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी गई है। इस प्रोजेक्ट (project) पर लगभग ₹66.67 लाख खर्च होने का अनुमान है। योजना में किचन शेड, एक अतिरिक्त कमरा और भवन की मरम्मत एवं नवीनीकरण शामिल हैं।
वर्तमान में कम्युनिटी सेंटर की स्थिति खराब है और यह इस्तेमाल के योग्य नहीं है, जिससे स्थानीय लोगों को कार्यक्रम आयोजित करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व पार्षद कुलदीप बोहरा ने बताया कि कम्युनिटी सेंटर के नवीनीकरण (Community Center Renovation) के लिए नगर निगम अधिकारियों से अनुरोध किया गया था, और अब इस सुविधा के मिलने से क्षेत्रवासियों को लाभ होगा।
टेंडर फिर से जारी, पहले कोई योग्य एजेंसी नहीं मिली-
कंस्ट्रक्शन में किसी भी देरी से बचने और निर्धारित समय में काम पूरा करने के लिए दोनों प्रोजेक्ट्स के लिए टेंडर (tender) फिर से जारी किए गए हैं। कॉर्पोरेशन अधिकारियों (corporation officers) का कहना है कि तकनीकी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। पिछले टेंडर में अधिकतर एजेंसियों ने भाग नहीं लिया था, इसलिए प्रक्रिया को दोबारा शुरू किया गया है।
नागरिकों को होगा फायदा-
नगर निगम अधिकारियों का दावा है कि काम पूरा होने के बाद इन कम्युनिटी सेंटर्स (community centers) में शादियों, सामाजिक कार्यक्रमों, बैठकों और सांस्कृतिक आयोजनों (cultural events) के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे स्थानीय लोग अब प्राइवेट बैंक्वेट हॉल (Private Banquet Hall) पर निर्भर नहीं रहेंगे।
