hrbreakingnews.com

यूपी में बनेगा नया 74km लंबा ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेसवे, 8700 किसानों की खरीदी जाएगी जमीन

New Link Expressway in UP : उत्तर प्रदेश सड़क कनेक्टिविटी के मामले में देश का सबसे मजबूत राज्य है। यहां लगातार सड़क संपर्क को बेहतर करने के लिए लगातार हाईवे और एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। अब यूपी वालों के लिए एक और गुड न्यूज़ सामने आई है। दरअसल प्रदेश में 75 किलोमीटर लंबा ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण को मंजूरी मिलने से 8700 किसान मालामाल हो जाएंगी। चलिए नीचे खबर में जानते हैं - 

 
यूपी में बनेगा नया 74km लंबा ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेसवे, 8700 किसानों की खरीदी जाएगी जमीन

HR Breaking News - उत्तर प्रदेश में सड़क का नेटवर्क को लगातार बढ़ाया जा रहा है। अब उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 74 किलोमीटर लंबा ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेसवे बनाने की योजना तैयार की गई है। बुलंदशहर में प्रस्तावित ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेसवे (Green Field Link Expressway in UP) के निर्माण के लिए पहले प्रशासन यह पता लगाएगा की एक्सप्रेसवे के बनने से जिले में औद्योगिक नगरी बसाने, नए उद्योग स्थापित करने, युवाओं को रोजगार देने और स्थानीय कारोबार को बढ़ावा देने कि कितनी संभावना है। 


2 महीने के अंद सर्वे रिपोर्ट तैयार करने के आदेश - 


इसके लिए सोशल इंपैक्ट एसेसमेंट सर्वे (Social Impact Assessment Survey) किया जाएगा। सर्वे के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। चयनित संस्था को दो महीने के अंदर सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करनी होगी। हालांकि उद्योग लगाने और रोजगार बढ़ाने की संभावनाएं अभी अध्ययन का हिस्सा है। सर्वे पूरा होने के बाद इनकी वास्तविक तस्वीर सामने आएगी। 

कई बड़े एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा नया लिंक एक्सप्रेसवे - 

बुलंदशहर (Bulandshahr News) में लगभग 74 किलोमीटर लंबा ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेसवे बनाने की योजना है। इसके जरिए स्याना तहसील क्षेत्र से गुजर रहे गंगा एक्सप्रेसवे को नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने का प्रस्ताव है। इस परियोजना के पूरा होने से सड़क और मजबूत हो जाएगा। वहीं क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति मिलने की संभावना है। एक्सप्रेसवे के बनने से दूसरे प्रमुख मार्गो तक पहुंचना आसान होगा। वही आए दिन हजारों की संख्या में गुजरने वाले वाहन चालकों का समय और ईंधन दोनों बचेगा। इसके अलावा कारोबारी अपना सामान बड़े बाजारों तक आसानी से पहुंच सकेंगे।

एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित की जाएगी औद्योगिक नगरी -


इस एक्सप्रेसवे के आसपास औद्योगिक नगरी (Industrial city in UP) विकसित करने की भी संभावना है। एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए होने वाले सर्वे में यह पता लगाया जाएगा कि क्षेत्र में उद्योग लगाने के लिए जमीन, बिजली, पानी, परिवहन और दूसरी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध है या नहीं? बेहतर कनेक्टिविटी से उद्योग को मिलने वाले संभावित फायदे को भी समझ जाएगा। दरअसल किसी भी उद्योग के लिए कच्चा माल मंगाना और तैयार सामान को बाजार तक महत्वपूर्ण होता है। यदि सड़क कनेक्टिविटी बेहतर है तो इन कामों को करना आसान हो जाता है। इससे उद्योग लगाने की संभावनाएं बढ़ती है। SIA सर्वे के जरिए इन्हीं परिस्थितियों का आकंलन किया जाएगा। 

रोजगार के नए अवसर होंगे पैदा - 

बुलंदशहर में नया ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे (New Link Expressway) बनने से यहां निवेश आएगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। एक्सप्रेसवे के किनारे कई बड़े उद्योग स्थापित करने की भी संभावना है। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इसका फायदा छोटे कारोबारी को भी मिलेगा। उद्योगों और उनसे जुड़ी गतिविधियों के बढ़ने पर परिवहन, खान-पान, दुकानों और अन्य सेवाओं की मांग बढ़ेगी। इससे स्थानीय स्तर पर नया बिजनेस शुरू करने वालों को भी मौका मिलेगा। 


8700 किसानों की 677.80 एकड़ भूमि होगी अधिग्रहित - 

नया ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेसवे (New Green Field Link Expressway) के निर्माण के लिए बुलंदशहर के लगभग 8700 किसानों की 677.80 एकड़ भूमि खरीदी जाएगी। SIA सर्वे में यह पता लगाया जाएगा की जमीन के अधिग्रहग से लोगों की आजीविका, आमदनी और खेती पर क्या प्रभाव पड़ता है, क्योंकि ज्यादातर किसानों की आजीविका उनकी खेती पर टिकी होती है। इसको देखते हुए ही एक्सप्रेसवे के निर्माण को मंजूरी दी जाएगी और एक्सप्रेसवे की DPR तैयार होगी।