home page

UP में बसने जा रहा है एक नया शहर, 58 गांवों की 9500 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित

UP new city : यूपी में लगातार नई सड़कों और शहरों का निर्माण हो रहा है। यूपी में अब एक नया शहर बसने जा रहा है। इस शहर का निर्माण होने की वजह से यूपी के लोगों को काफी लाभ होने वाला है। इस शहर में कुल 14 लाख घर बसाएं जाने वाला है। आइए जानते हैं इसके लिए भूमि का अधिग्रहण कहां पर होने वाला है। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी।

 | 
UP में बसने जा रहा है एक नया शहर, 58 गांवों की 9500 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित 

HR Breaking News (UP new city Update)। यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे अब एक नए शहर को बसाने की तैयारी की जा रही है। इस नए शहर को बसाने की तैयारी की जा रही है। शहर के निर्माण के लिए कुल 94 गांव की भूमि को अधिग्रहित किया जाने वाला है। इसकी वजह से यूपी के लोगों को काफी होने वाला है। इसकी वजह से औद्योगिक गतिविधि को तेजी मिलेगी। खबर में जानिये इस नए शहर के बारे में पुरी जानकारी। 

स्मार्ट शहर का होगा निर्माण-

ताज नगरी अब भविष्य का स्मार्ट शहर (UP Smart City) बनने वाला है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) न्यू आगरा अर्बन सेंटर को एक सुनियोजित, प्रदूषणमुक्त और औद्योगिक दृष्टि से समृद्ध शहर के रूप में विकसित करने जा रहा है। 
इसके लिए जोनल प्लान तैयार होने शुरू हो गया है। वहीं जून में आगरा विकास प्राधिकरण, उद्यमियों और स्टेकहोल्डर्स के साथ विशेष बैठक बुलाई जाने वाली है। बैठक में उद्योगों, बुनियादी ढांचे और प्लान में जरूरी सुधारों पर सुझाव लिए जा रहे हैं।

पूरी तरह से प्रदूषणमुक्त होगा शहर-

नया शहर यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) के दोनों ओर विकसित किया जाने वाला है। हालांकि ताजमहल की सुंदरता और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ताज ट्रैपेजियम जोन (टीटीजेड) को पूरी तरह से प्रदूषणमुक्त रखा जाएगा। 

यहां किसी भी प्रकार की औद्योगिक गतिविधि की अनुमति नहीं दी जाएगी। जो ताज के सौंदर्य और वातावरण को प्रभावित करे। जोनल प्लान की आधार रिपोर्ट में क्षेत्र की जनसंख्या घनत्व, सड़कों की जरूरत, ट्रांसपोर्ट सिस्टम, जल स्रोत (जैसे यमुना), पर्यावरणीय प्रभाव, उद्योग और व्यापार की उम्मीदों का विश्लेषण किया जा चुका है।

क्षेत्र में होगा इतने घरों का निर्माण-

शहर के पहले चरण में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाने वाला है। इसकी वजह से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने वाले हैं। इस स्मार्ट शहर (UP Smart City News) में 14.6 लाख लोगों के लिए आवासीय सुविधा और करीब 8.5 लाख लोगों के लिए रोजगार मिलने वाला है। शहर का विकास पहले 36 गांवों में होगा, जिसके बाद शेष 58 गांवों की 9500 हेक्टेयर भूमि को शामिल करते हुए विस्तार होगा। यहां आवासीय, औद्योगिक, वाणिज्यिक, हरित क्षेत्र और आधुनिक ट्रांसपोर्ट सुविधाएं प्रस्तावित हैं।

प्लान को मिलेगा अंतिम रूप-

यमुना प्राधिकरण के सीईओ ने जानकारी  देते हुए बताया कि न्यू आगरा (New Agra) को आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने की तैयारी अंतिम चरण में है। जून में स्टेकहोल्डर्स के सुझाव लेकर जोनल प्लान को अंतिम रूप दिया जाने वाला है। जो भी आवश्यक संशोधन होंगे, उन्हें शामिल किया जाएगा।