Delhi NCR में बसाया जाएगा नया शहर, 144 गांवों की 55 हजार 970 हेक्टेयर जमीन का होगा अधिग्रहण

HR Breaking News : (New City in Noida)। दिल्ली-एनसीआर कई मामलों में अब देश में अपनी अलग पहचान बना रहा है। यहां साइबर हब के अलावा एजुकेशन हब भी खूब विकसित होते जा रहे हैं। अब दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) में सरकार ने एक और नया शहर विकसित करने का प्लान तैयार किया है। देश में यह शहर कई शहरों से आधुनिक सुविधाओं (facilities in Delhi NCR) के मामलों में आगे होगा। अभी से इस ओर लोगों का ध्यान आकर्षित होने लगा है। 144 गांवों की जमीन पर बसाए जाने वाले इस शहर में कई आधुनिक सुविधाएं लोगों को मिल सकेंगी। सरकार ने अब इस प्रोजेक्ट (Delhi NCR project) को आगे बढ़ाने के लिए कई कवायद शुरू कर दी हैं।
परियोजना को मिली मंजूरी-
सरकार का प्लान है कि 144 गांवों की 55 हजार 970 हेक्टेयर जमीन पर बेहतर सुविधाएं देखने को मिलेंगी। इसके तहत ग्रेटर नोएडा फेज 2 (Greater Noida Phase 2 )को विकसित किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा फेस 2 के विकास के लिए इस बड़े प्रोजेक्ट को उत्तर प्रदेश सरकार (UP govt) के चीफ टाउन एंड कंट्री प्लानर ने मंजूरी दे दी है। प्लान के अनुसार यहां पर रेजिडेंशियल सुविधाएं देने के साथ ही शॉपिंग सेंटर भी डेवलप किया जाएगा।
ग्रेटर नोएडा फेज 2 को लेकर मास्टर प्लान (Delhi NCR master plan) की बात की जाए तो फिलहाल बुलंदशहर, धौलाना, हापुड़ और गौतमबुद्ध नगर के 144 गांवों की जमीन को इस प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है। इसे आने वाले समय में और विस्तार दिया जा सकता है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की ओर से मिली जानकारी अनुसार ग्राम बोर्ड की बैठक में भी इस प्लान को हरी झंडी दे दी गई थी। अब इसका चरणबद्ध विकास किया जाना है।
खुलेंगे विकास के नए द्वार-
ग्रेटर नोएडा फेज 2 के विकास होने से इंडस्ट्री और रियल एस्टेट (real estate) को नए पंख लगेंगे। यहां पर कई और भी प्रोजेक्ट्स (greator noida project) पर काम शुरू होगा। इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
यूपी कैबिनेट और दिल्ली-एनसीआर प्लानिंग बोर्ड से जैसे ही इस नए शहर को स्वीकृति मिलेगी तो आधुनिक सुविधाएं बढ़ेंगी। विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ इस शहर का विकास किया जाएगा। इसे मास्टर प्लान (UP govt master plan) के तहत विकसित किया जाएगा।
कितनी जगह पर क्या होगा विकसित-
प्लान के अनुसार इस शहर के लिए चयनित कुल जमीन का करीब 25 प्रतिशत हिस्सा इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट (Greater Noida Phase 2 project) के लिए समर्पित होगा। इसके अलावा 10 प्रतिशत भू-भाग पर शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं के लिए संस्थान खोले जाएंगे।
इसी तरह इस प्रोजेक्ट के लिए आरक्षित की जाने वाली 55 हजार 970 हेक्टेयर जमीन का 17 फीसदी से अधिक हिस्सा रेजिडेंशियल जगह के लिए होगा। कमर्शियल हब के लिए 4.8 फीसदी हिस्सा, शॉपिंग सेंटर के लिए करीब 13 फीसदी हिस्सा इसमें शामिल किया जाएगा। ट्रांसपोर्ट सुविधा (facilities in Greater Noida Phase 2 ) के अलावा कुछ भू-भाग हरा भरा रखा जाएगा।
अट्रैक्ट हो सकते हैं निवेशक-
यूपी का यह नया शहर आकर्षक निवेश स्थल बन सकता है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority news) की ओर से इस नए शहर के विस्तारीकरण को लेकर कई सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसके लिए आधुनिक सुविधाओं पर जोर दिया जा रहा है।
यहां पर बढ़ती कनेक्टिविटि और विकास निवेशकों को अपनी ओर खींचेगा। ग्रेटर नोएडा फेज 2 (master plan Greater Noida Phase 2) का विकास कार्य जैसे ही आगे बढ़ेगा, दिल्ली एनसीआर की ओर निवेशकों का और रुझान बढ़ेगा।