राजस्थान में बनेगा नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, 11,492 करोड़ रुपये होंगे खर्च, ये होगा रूट
Rajasthan New Greenfield Expressway : सरकार की ओर से कई जगह पर नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट पर कार्य किया जा रहा है। अब जल्द ही राजस्थान में नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाया जाने वाला है, जिसके लिए 11,492 करोड़ रुपये की लागत आंकी गई है। इसके रूट (jaipur jodhpurs greenfield expressway route) भी तय कर लिए गए हैं। खबर में जानिए राजस्थान के ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के रूट के बारे में-
HR Breaking News - (Rajasthan Greenfield Expressway)। सरकार की ओर से सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए राजस्थान में अब नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाया जाने वाला है, जिसमे 11,492 करोड़ रुपये खर्च हो सकते हैं। इस प्रोजेक्ट के निर्माण का जिम्मा अब भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के पास है। खबर में जानिए राजस्थान में बनने वाले इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के बारे में-
कितना लंबा बनेगा यह एक्सप्रेसवे
वैसे तो पहले जयपुर-किशनगढ़-अजमेर-जोधपुर-पचपदरा हाईस्पीड कॉरिडोर की शुरुआती प्रस्ताव में लंबाई 350 किलोमीटर बताई गई थी। वहीं नए रूट और विस्तृत योजना में अब इसकी लंबाई तकरीबन 390 से 400 किलोमीटर कही जा रही है। प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत लगभग 11,492 करोड़ रुपए के आस-पास है। जानकारी के अनसार 6 लेन का ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे प्रस्तावित किया गया है।
कहां से कहां तक बनेगा ये एक्सप्रेसवे
राजस्थान में सड़क हादसों की आशंका कम करने के मकसद से जयपुर से जोधपुर होकर के पचपदरा तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (Rajasthan Greenfield Expressway) विकसित करने के प्लान पर कार्य किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से जयपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर और बालोतरा क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इस एक्सप्रेस-वे से राजधानी जयपुर से पश्चिमी राजस्थान और पचपदरा रिफाइनरी तक पहुंचना बेहद सुगम होगा।
ग्रामीण इलाकों में आर्थिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा
प्रोजेक्ट के तहत प्रस्तावित रास्ता जयपुर से शुरू होकर किशनगढ़, अजमेर, पाली और जोधपुर से होकर के पचपदरा तक पहुंचाएगा, जिससे पचपदरा रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल हब को राजधानी तथा अन्य इंडिस्ट्रियल एरिया से बेहतर सड़क संपर्क स्थापित होगा। इस रास्ते से जुड़े ग्रामीण इलाकों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
अभी जयपुर से जोधपुर पहुंचने में तकरीबन 6 से 7 घंटे का वक्त लग जाता है। एक्सप्रेसवे (New Expressway) निर्माण के बाद यात्रा का समय 4 घंटे रह जाएगा। यानी वाहनचालकों के 2 से 3 घंटे की बचत हो सकती हैं। साथ ही मालवाहक वाहनों को भी तेज परिवहन सुविधा का लाभ मिलेगा, जिससे ईंधन और परिवहन लागत में कमी आ सकती है।
हाई स्पीड कॉरिडोर का DPR तैयार
बता दें कि राजस्थान सरकार की आर्थिक समीक्षा 2025-26 के मुताबिक जयपुर-किशनगढ़-अजमेर-जोधपुर-पचपदरा हाई स्पीड कॉरिडोर (High Speed Corridor) का DPR तैयार करने का काम NHAI की ओर से किया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार इस प्रोजेक्ट को NHAI की ओर से आगे बढ़ाया जा रहा है। यह प्रोजेक्ट राजस्थान के दो प्रमुख शहरों के बीच आवागमन को सुगम करेगा। इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान के विकास, व्यापार, पर्यटन और सड़क सुरक्षा के लिहाज से मील का पत्थर साबित होगा।
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का बड़ा लाभ
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (Greenfield Expressway) का बड़ा लाभ यह है कि लंबी दूरी का यातायात व्यस्त राजमार्गों से थोड़ा अलग हो सकेगा, जिससे जयपुर-अजमेर और जोधपुर की तरफ जाने वाले पुराने रास्तों पर वाहनों का दबाव कम हो सकता है। एक्सप्रेस-वे पर नियंत्रित एंट्री और एग्जिट व्यवस्था से अनियंत्रित क्रॉसिंग और स्थानीय यातायात के टकराव की संभावना कम हो सकती है।
