UP में 2900 करोड़ रुपये से तैयार होगा नया ग्रीनफील्ड फोरलेन हाईवे, डीपीआर तैयार, यहां पर होगा भूमि अधिग्रहण
UP Expressway : उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए अब सरकार लगातार नए एक्सप्रेसवे बना रही है। सरकार का फोकस प्रदेश को देश के हर कौने के साथ कनेक्ट करना है। अब यूपी वालों के लिए एक और गुड न्यूज है। अब सरकार प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड फोरलेन हाईवे बनाने की तैयारी कर रही है। इस फोरलेन हाईवे को बनाने के लिए 2900 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। चलिए जानते हैं इसपर कब से शुरू होगा काम -
HR Breaking News - (UP Greenfield Highway)। उत्तर प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए योगी सरकार लगातार नए एक्सप्रेसवे और हाईवे का निर्माण कर रही है। अब सरकार ने प्रदेशवासियों को एक और बड़ी सौगात दी है। यूपी में 2900 करोड रुपए की लागत से एक नया ग्रीन फील्ड का लेन हाईवे बनने जा रहा है।
दरअसल, पूर्वांचल को जल्द ही फोरलेन ग्रीन फील्ड (UP Green Field Highway) सड़क मिलने वाली है। गाजीपुर से जमानिया होते हुए सैयदराजा (चंदौली) तक नई ग्रीन फील्ड का लेन हाईवे बनने जा रही है। इस रूट को लेकर डीपीआर (DPR) भी तैयार हो चुकी है। जल्द ही भूमि अधिग्रहण का कार्य शुरू किया जाएगा। ग्रीनफील्ड का लेन सड़क बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया भी आरंभ कर दी गई है।
कम समय में तय होगा सफर -
इस नए ग्रीन फील्ड फोरलेन हाईवे (new green field highway) के बनने से रिंग रोड और बनारस शहर में वाहनों का दबाव कम होगा और प्रदेश के कई इलाकों को ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा। गोरखपुर की ओर से आने वाले वाहनों को रिंग रोड (ring road) पर नहीं आना पड़ेगा। वह गाजीपुर से ही चंदौली पहुंच जाएंगे। इससे वाहन चालकों को एक लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। गाजीपुर से जमानिया होते हुए सैयदराजा तक वर्तमान सड़क 7 मीटर चौड़ी है। ज्यादा ट्रैफिक होने की वजह से सड़क पर जाम लग जाता है।
इन गांव से खरीदी जाएगी भूमि -
नई ग्रीन फील्ड फोरलेन हाईवे (New Green Field Highway) का निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा। यह 22 किलोमीटर लंबा नया ग्रीन फील्ड हाईवे होगा। इसके निर्माण के लिए 2900 करोड रुपए का बजट तैयार किया गया है। इसमें 1684 करोड़ से सड़क का निर्माण होगा। वहीं, बाकी धनराशि भूमि अधिग्रहण में खर्च की जाएगी। नए ग्रीन फील्ड हाईवे को बनाने के लिए 260 हेक्टेयर भूमि खरीदी जाएगी। यह जमीन 30 से ज्यादा गांव के किसानों से ली जाएगी। चंदौली से 152. 22 हेक्टेयर जमीन खरीदने की योजना है। वहीं गाजीपुर से 109. 42 हेक्टेयर भूमि खरीदी जाएगी।
वाराणसी रांची कोलकाता ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (Greenfield Expressway) के पहले चरण से चंदौली के चार गांव को कनेक्ट करने का प्लान है इसके लिए सर्वे शुरू हो गया है।
चंदौली में दो नदियां चंद्रप्रभा और गरई के आसपास बसे चार गांव बहेरा, खुरहुजा, चनहाटा और सिकंदरपुर में काफी वक्त से ग्रामीण सर्विस लेन बनाने की मांग कर रहे हैं। वह प्रकरण को लेकर आंदोलित हैं। वह चाहते हैं कि उनका गांव सीधे तौर पर एक्सप्रेसवे (Up Expressway) से जुड़े क्योंकि यह सभी गांव वर्षों से बाढ़ से परेशान हैं।
