home page

Aadhaar Mobile Number Update : आम आदमी को बड़ी सुविधा, घर बैठें बदले आधार में मोबाइल नंबर

Aadhaar Card Mobile Number Update : देश में करोड़ों लोगों के आधार कार्ड बने हुए हैं। आधार कार्ड व्यक्ति की एक यूनिक आईडी होती है। यह हर व्यक्ति का अलग होता है। 16 अंकों के आधार नंबर का बहुत बड़ा महत्व है। कई बार आधार कार्ड से संबंधित अपडेट कराने पड़ जाते हैं। इसके लिए अब आधार कार्ड बनाने वाली संस्था ने लोगों को सुविधा दी है।

 | 
Aadhaar Mobile Number Update : आम आदमी को बड़ी सुविधा, घर बैठें बदले आधार में मोबाइल नंबर

HR Breaking News (Aadhaar Card Number Change) देश में हर व्यक्ति का आधार कार्ड बना हुआ है। आज के समय में बहुत सारे काम ऐसे हैं जो आधार कार्ड से जुड़े हुए है। वहीं, आधार कार्ड को लेकर यूएआईडी की ओर से कईं बार ओटीपी भी आते हैं। यह ओटीपी आपके मोबाइल नंबर पर ही आते हैं। कईं बार लोगों के नंबर बदल जाते हैं, ऐसे में इसको अपडेट कराने के लिए पहले लाइनों में लगना पड़ता था। परंतु, अब ऐसा नहीं होगा। 

 

 

अब घर बैठे करें बदलाव 


आधार कार्ड (aadhar card mobile number change) एक मोबाइल नंबर पर रजिस्टर्ड किया जाता है। आधार संबंधी प्रयोग के लिए वन टाइम पासवर्ड आता है। घर बैठे आधार कार्ड (aadhar card mobile number link) के रजिस्ट्रेशन वाले मोबाइल नंबर को बदला जा सकता है। आधार रेगुलेट करने वाली संस्था ने नई सर्विस की घोषणा की है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से यह घोषणा की गई है।

घर पर ही हो जाएगा फेस वेरीफिकेशन, ओटीपी से बन जाएगी बात 


आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदलवाने (Change Mobile Number in Aadhaar Card) के लिए उपभोक्ता को किसी सीएससी सेंटर या तहसील कार्यालय में जाने की जरूरत नहीं होती। वन टाइम पासवर्ड वेरिफिकेशन और फेस आइडेंटिफिकेशन के माध्यम से नया मोबाइल नंबर अपडेट हो सकता है। युवा से लेकर बूढ़ों तक को इससे फायदा होने वाला है। लोगों को अब लाइन में नहीं लगना होगा। इसके बारे में ट्वीट करके भी जानकारी दी गई है। 

इस प्रकार होगा काम


UIDAI के मुताबिक मोबाइल नंबर अपडेट (Adhar card me mobile number change) करने के लिए यूजर्स को आधार एप डाउनलोड करनी होगी। एप (mobile number update in aadhar card) के अंदर जाकर यूजर को अपना मौजूदा आधार (Aadhaar App Launch) का नंबर और नया मोबाइल नंबर डालना होगा। इसके बाद पुराने नंबर पर ओटीपी भेज दिया जाएगा, जहां से इसको वेरीफाई (aadhar card update mobile number) किया जाएगा। इसके बाद आपके स्मार्टफोन के कैमरे से ही आपके फेस आइडेंटिफिकेशन की प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया जाएगा। 

मोबाइल नंबर की क्यों है आवश्यकता


देश में 130 करोड़ से ज्यादा लोगों का डाटा आधार कार्ड (aadhar card update) से जुड़ा हुआ है। इसमें मोबाइल नंबर (Change Mobile Number in Aadhaar) का सबसे प्रमुख काम होता है, क्योंकि आजकल हर बैंक अकाउंट में, अन्य सरकारी सब्सिडी और बाकी सभी सर्विसेज से आधार कार्ड (Aadhaar Card Link With Mobile Number)  लिंक है। किसी भी सर्विस का लाभ उठाने के लिए एक ओटीपी भेजा जाता है जोकि आपके मोबाइल नंबर पर ही आता है। ऐसे में बहुत लोगों को अपना नंबर अपडेट रखना होता है। 

यह फीचर्स भी है उपलब्ध


यूआईडीएआई (UIDAI) की तरफ से एक आधार नाम की ऐप लॉन्च की गई है। इसमें फोन में ही अपना आधार कार्ड रख सकते हैं। ई आधार कहलाएगा और आपके पेपर की कॉपी की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। आप फेस स्कैनिंग शेयरिंग (How to change Mobile number  in Adhar card) कर सकते हैं और आईडी शेयर करने के लिए फेस स्केन करके ओटीपी को सेव कर सकते हैं। यह बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन (Aadhaar Card Biometric) के माध्यम से खुलेगी। इसमें कई भाषाओं में आप लोगइन कर सकते हैं। इस ऐप को आप इंटरनेट न होने के बावजूद भी प्रयोग में ला सकते हैं।