home page

Affair : 20 साल की लड़की ने शादी के 3 दिन पहले की तिजारी खाली, फिर पड़ोसी के साथ फरार

मामला मेरठ का है जहां एक 20 साल की लड़की की शादी तीन दिन बाद होने वाली थी। कि लड़की ने घर की तिजारी खाली कर अपने पड़ोसी युवक के साथ भाग गई। आइए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं पूरी Story - 

 | 
Affair : 20 साल की लड़की ने शादी के 3 दिन पहले की तिजारी खाली, फिर पड़ोसी के साथ फरार

HR Breaking News (नई दिल्ली)। मेरठ में एक लड़की अपनी शादी से 3 दिन पहले प्रेमी संग फरार हो गई। लड़की की तीन दिन बाद ही बारात आनी थी। इसी बीच युवती घर में रखे एक लाख रुपए के जेवर और 25 हजार रुपए कैश लेकर भाग गई। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन लड़की का कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार को परिजन थाने पहुंचे और लड़की के गायब होने की सूचना दी। पुलिस के मुताबिक, तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : Chanakya Niti: लड़कियों को ये काम करना लगता है अच्छा

30 अक्टूबर को थी शादी, फरार हो गई लड़की

मामला लिसाड़ीगेट के समर गार्डन का है। यहां की रहने वाली 20 साल की लड़की का पड़ोस में रहने एक रिश्तेदार युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 20 दिन पहले युवती के परिजनों ने उसे प्रेमी से बात करते हुए पकड़ लिया था। इसके बाद से परिजनों ने लड़की के घर से निकलने पर रोक लगा दी।साथ ही लड़की की शादी दूसरी जगह तय कर दी। 30 अक्टूबर को उसकी बारात आनी थी। लड़की प्रेमी संग शादी करने की जिद पर ही अड़ी रही। बीती मंगलवार देर रात लड़की घर में रखे एक लाख रुपए के जेवर और 25 हजार रुपए कैश लेकर प्रेमी संग फरार हो गई।

पड़ोस में मौसी के घर पर रह रहा था आरोपी युवक

ये भी पढ़ें :  Love Affair : 21 साल की लड़की को ब्वायफ्रेंड के साथ संबंध बनाना पड़ा भारी

लड़की के परिजनों ने बताया कि आरोपी युवक सरधना का रहने वाला है। फिलहाल समर गार्डन में अपनी मौसी के घर रह रहा था। 20 दिन पहले ही अपनी मौसी के घर से सरधना स्थित अपने घर गया था। बुधवार को परिजनों ने लड़की की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। परिजन पड़ोस में आरोपी युवक की मौसी के घर गए, जहां पर मकान बंद था। परिजनों का कहना है कि युवक की मौसी के कहने पर ही आरोपी लड़की को लेकर फरार हुआ है।

पिता बोला- आत्महत्या कर लूं, बेटी का फैसला शर्मनाक है

ये भी पढ़ें : Sasur Bahu Love Story: छोटी बहू ने 60 साल के ससुर के साथ बनाया रिश्ता, फिर हो गया ये काम

लड़की का पिता बोला कि अब मैं समाज में क्या कहूंगा, अगर पुलिस से शिकायत की तो भी बदनामी होगी। ऐसे में आत्महत्या कर लूं। बेटी का फैसला शर्मनाक है। बाद में लड़की की मां और अन्य परिजन ने समझाते हुए युवती के पिता को घर ले गए। इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

News Hub