Affair : 9वीं कक्षा की स्टूडेंट अपने बॉयफ्रेंड से हुई प्रेग्नेंट, अब कहानी में आया ट्विस्ट
बिहार के औरंगाबाद जिले में नौवीं कक्षा की लड़की का प्रेग्नेंट होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छात्रा का एक युवक से अफेयर चल रहा था। युवक ने युवती के साथ संबंध बनाए और जब उसे पता चला कि वो बाप बनने वाला है तो उसे धोखा दे दिया। जानिये पूरा मामला-
HR Breaking News (नई दिल्ली)। बिहार के औरंगाबाद जिले में नौवीं क्लास की एक छात्रा प्रेम प्रसंग में पड़कर बिन ब्याही मां बन गई है। छात्रा ने स्वस्थ शिशु को जन्म दिया है। महिला संगठन की मदद से उसने यह साहसिक कदम उठाया है। उधर छात्रा को प्रेग्नेंट करने वाला धोखेबाज प्रेमी फरार है।
ये भी पढ़ें : DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों का 50 प्रतिशत होगा महंगाई भत्ता, इस दिन होगा ऐलान
औरंगाबाद सदर अस्पताल एक जच्चा-बच्चा चर्चा का केंद्र बना हुआ है। मां बनने वाली लड़की नौवीं की छात्रा है जिसने बगैर शादी किए इस बच्चे को जन्म दिया है। इस बच्चे का पिता इसकी जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार नहीं है। दरअसल यह प्रेम कहानी में आया हुआ ट्विस्ट है।
प्रेमी से धोखा खाई छात्रा उसका नाम तक नहीं बताती। सिर्फ इतना कहती है कि लगभग 1 साल से उसका उस युवक से प्रेम संबंध चल रहा था। इस बीच दोनों शारीरिक संबंध बनाए। बार-बार रिलेशन बनाने से छात्रा प्रेग्नेंट हो गई। इसका एहसास तुझे तब हुआ जब पेट दर्द का इलाज कराने डॉक्टर के पास एगई
छात्रा ने इसे खुशखबरी मां अपने प्रेमी को शेयर किया। जैसे ही उसने बाप बनने की सूचना प्रेमी को दिया कि वह आग बबूला हो गया। उसने सारे रिश्ते तोड़ लिए। प्रेमी युवक उस पर गर्भपात करवाने का दबाव बनाने लगा। लेकिन उसने फैसला कर लिया की बच्चे को जन्म देगी।
अपने भविष्य को लेकर वह महिला संगठनों के संपर्क में आई। कई लोगों ने उसे कहा कि लड़के पर कानूनी कार्रवाई के लिए कानून की शरण में जाए। लेकिन उसने अपने प्रेमी और रिश्ते को बदनाम नहीं करने के लिए ऐसा कोई कदम नहीं उठाया। अपने प्रेमी के खिलाफ पुलिस में एक शिकायत तक नहीं की।
ये भी पढ़ें : DA बढ़ाने के बाद सरकार ने किया एक और एलान, इतना बढ़ेगा HRA
देखते देखते नौ महीने बीत गए और उसने सदर अस्पताल में भर्ती होकर इस बच्चे को जन्म दिया है। उसकी सहयोग कर रही ही महिलाओं का कहना है कि लड़की का यह कार्य अत्यंत साहसिक है। क्योंकि अब कोई भी कुंवारी लड़की मां नहीं बनना चाहती। इसने उस लड़के को भी बदनाम नहीं किया ना उसके खिलाफ किसी कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार है। फिलहाल अस्पताल में है यह केस चर्चा का विषय बना हुआ है।
