home page

Ajab Gajab : यहां अपनी ही बहन बेटियों से करते थे शादी, सत्ता के लालच में होता था ये काम

Ajab gajab news : सत्ता के लालच में यहां पर लोग अपनी ही बहन बेटियों से शादी कर लेते थे और इसी चक्कर में उनकी कई कई पत्नियां होती थी, भलेही ये परम्परा अभी खत्म हो गयी है पर इसका असर अभी भी कई जगहों पर देखा जा सकता है 

 | 
ajab gajab

HR Breaking News, New Delhi : समाज में ऐसी कई परंपराएं (Weird traditions around the world) रही हैं जो सालों पुरानी हैं और आज भी उनका पालन किया जाता है. पर कई परंपराएं बहुत सालों पहले खत्म हो गईं, क्योंकि वो इतनी अजीब थीं कि आज का समाज उसे शयाद कभी न अपनाता. ऐसी ही अजीब परंपरा प्राचीन मिस्त्र में थी, जहां पुरुष अपनी ही बहन (Brother sister marriage) या बेटी से शादी (Father marry daughter tradition) कर लेते थे. ये परंपरा सुनने में जितनी अजीब है, इसका कारण और भी ज्यादा अजीब है. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर ऐसा क्यों था.

Kanpur : खूबसूरत चेहरा के पीछे था शातिर दिमाग, मिस्त्री के प्यार में पड़ कर महिला ने किया ये काम

प्राचीन मिस्र (Ancient Egypt marriage tradition) में कई ऐसे राजा और शाही परिवारों के लोग थे जो अपने ही परिवार में शादियां कर लेते थे. इनमें से प्रमुख नाम रैमेसेस द्वतीय नाम के राजा का है जिन्होंने अपनी ही बेटी से शादी कर ली थी और रानी क्लियोपैट्रा-7 ने अपने भाई से शादी की थी. जब मिस्र को रोमन लोग संभाला करते थे, यानी 30 ईसा पूर्व से लेकर 395 एडी तक, तब परिवार में शादियां होना आम बात हो चुकी थी.

मिस्र में भाई-बहन की हो जाती थी शादी
कई बार तो मिस्र के राजा एक से ज्यादा शादियां कर लिया करते थे. कई बार इनब्रीडिंग की वजह से अगली पीढ़ी में कई तरह की बीमारियां भी जन्म ले लेती थीं. मिस्र के दो प्रमुख देवी-देवता ओसिरिस और आईसिस भी पहले भाई-बहन थे, उन्होंने भी एक दूसरे से ही शादी की थी. इस कारण आम लोग भी परिवार में शादी की परंपरा को आम ही माना करते थे. स्विट्जरलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ बेसल में प्रोफेसर सैबाइन ह्यूबनर के अनुसार रोमन लोगों से पहले, मिस्र में शाही परिवार में ही भाई-बहन या पिता-बेटी की शादी के मामले पढ़ने को मिलते हैं, मगर जब रोमन लोगों का कब्जा मिस्र पर हुआ, तब आम नागरिकों में भी ऐसी शादियां होने लगीं. अब सवाल ये उठता है कि ऐसी शादियां क्यों होती थीं.

Supreme court decision : इतने सालों तक प्रॉपर्टी पर जिसका होगा कब्ज़ा, वही माना जाएगा मालिक

ये था भाई-बहन की शादी का प्रमुख कारण
 शाही परिवार के लोग अपनी आने वाली पीढ़ी को यानी अपने खून को स्वच्छ और शाही रखना चाहते थे. इस वजह से वो बहन-बेटी से ही शादी कर लेते थे, जिससे आगे आने वाला जो बच्चा होगा, उसके अंदर पूर्ण रूप से शाही खून मौजूद होगा और वही सिंहासन के लिए उपयुक्त होगा. दूसरा कारण ये था कि सत्ता पाने के लिए वो दावेदार हटाना चाहते थे. अगर वो भाई या बहन से शादी कर लेते थे, तो आपस में सत्ता के लिए लड़ाई नहीं होती थी. राजा-रानियों को देखकर कुछ आम लोग भी ऐसी शादियां करने लगते थे. पर आम लोगों में ऐसी शादी करने का प्रमुख कारण था आर्थिक संतुलन. माता-पिता की अगर सिर्फ बेटी ही होती थी, तो वो नहीं चाहते थे कि बेटी को शादी के बाद विदा करें, जिससे उनके बुढ़ापे में उनकी देखभाल करने के लिए कोई रहे. इस वजह से माता-पिता बेटी की शादी से कुछ वक्त पहले, या बचपन में ही बेटा गोद ले लिया करते थे. ऐसे में वो गोद लिए बच्चे से बेटी की शादी कर देते थे. ये काफी हैरान करने वाली घटना है. दुनिया में ऐसी अजीब परंपराएं कई जगहों पर होती रही हैं.