home page

UP में यहां बनाया जाएगा एक और एक्सप्रेसवे, इन जिलों में जमीन मालिकों की होगी चांदी

new expressway : यूपी में अब एक और नया एक्सप्रेसवे बनाया जाने वाला है। इस एक्सप्रेसवे के बनने की वजह से जमीन मालिकों को काफी लाभ होने वाला है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। खबर में जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।

 | 
UP में यहां बनाया जाएगा एक और एक्सप्रेसवे, इन जिलों में जमीन मालिकों की होगी चांदी

HR Breaking News (UP new expressway)। यूपी में अब एक और नया एक्सप्रेसवे बनाया जाने वाला है। इस एक्सप्रेसवे के बनने की वजह से प्रॉपर्टी की कीमतों में तेजी दर्ज की जाएगी और इसकी वजह से जिन भी लोगों की यहां पर जमीन है उनको काफी लाभ होने वाला है। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी।

फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे का होगा निर्माण-

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे (Agra-Lucknow Expressway) को अब गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण होने वाला है। इस फैसले पर शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट ने मुहर लगा दी गई है। इसकी जानकारी औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने दी है।

विकास को मिलेगी तेजी-

ये नया एक्सप्रेसवे इटावा, मैनपुरी, कन्नौज, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर और हरदोई जिलों के लिए विकास को नई उड़ान देने वाला है। ये बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे (Bundelkhand Expressway) और प्रयागराज से मेरठ तक फैले गंगा एक्सप्रेसवे से भी सीधे तौर पर कनेक्ट होने वाला है। फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 90.83 किलोमीटर रहने वाला है।


एक्सप्रेसवे पर आएगा इतना भार-

फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे (Farrukhabad Link Expressway) के निर्माण में करीब 7,488 करोड़ रुपये का खर्च आने वाला है। ये सिक्स लेन का हाईटेक एक्सप्रेसवे इटावा जिले के कुदरैल गांव से शुरू होकर हरदोई जिले के सवाइजपुर तक जाने वाला है। परियोजना को दो हिस्सों में पूरा किया जाने वाला है। 


दो हिस्सों बनेगा एक्सप्रेसवे-

रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले चरण में कुदरैल से नीम करोली धाम तक निर्माण होने वाला है। हालांकि, दूसरे चरण में नदौरा से सवाइजपुर तक एक्सप्रेसवे (Up expressway) का निर्माण किया जाएगा। यह परियोजना धार्मिक और पर्यटन दृष्टिकोण से भी अहम माना जा रहा है। 


एक्सप्रेसवे पर मिलेगी शानदार सुविधाएं-

फर्रुखाबाद स्थित बाबा नीम करोली धाम और बौद्ध तीर्थ स्थल संकिसा तक पहुंचना आसान होने वाला है। अब इन जगहों तक जाने में श्रद्धालुओं को काफी ज्यादा लाभ होने वाला है। इस लिंक रोड पर यात्रियों की सुविधा के लिए 3.75 मीटर चौड़ी सर्विस लेन को भी बनाया जाएगा।


सामाजिक और आर्थिक विकास को मिलेगी मजबूती-

जारी की गई रिपोर्ट्स के मुताबिक, 65 अंडरपास, 4 बड़े पुल, 25 छोटे पुल, 2 रेलवे ओवरब्रिज (railway overbridge) और 1 फ्लाईओवर का निर्माण किया जाने वाला है। इस एक्सप्रेसवे के लिए जमीन अधिग्रहण पर करीब 1,100 करोड़ रुपये का खर्च आने वाला है। जैसे ही इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा तो न सिर्फ सफर आसान होगा, बल्कि इन जिलों के सामाजिक और आर्थिक विकास को उड़ान मिलने वाली है।