Haryana के लिए एक और रिंग रोड मंजूर, शहरवासियों को मिलेगी जाम से निजात
HR Breaking News - (Ring Road In Haryana) हरियाणा सरकार की तरफ से अपने प्रदेशवासियों को अच्छे सुविधा उपलब्ध करवाने तथा प्रदेश के विकास को नई दिशा प्रदान करने के लिए नए-नए प्रोजेक्ट्स पर कार्य किया जा रहा है। अब हरियाणा प्रदेश वासियों को अच्छी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए सरकार की तरफ से एक और नए रिंग रोड को मंजूरी दी गई है।
पिछलें काफी समय से थी मांग
बताया जा रहा है कि इस नए रिंग रोड (Ring Road News) को लेकर पिछले कई सालों से मांग की जा रही थी जिसको मंजूरी मिल चुकी है। आपको बता दे की गुरुग्राम के फर्रूखनगर कस्बे में इस नए रिंग रोड के बन जाने से लोगों को जाम से काफी ज्यादा राहत मिलेगी।
प्रदेश सरकार (Haryana Government) द्वारा बजट में रिंग रोड निर्माण का प्रस्ताव रखे जाने से प्रदेश वासियों में उत्साह का माहौल है। पिछलें काफी समय से फरुखनगर कस्बे में रिंग रोड बनाने की मांग (Demand for construction of ring road) उठती रही है, जिसे स्थानीय लोग लगातार प्रमुख मुद्दे के रूप में सामने रखते आए हैं।
क्षेत्रवासियों ने इस पहल के लिए स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीतथा प्रदेश के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह के प्रति आभार प्रकट किया है।
जाम से मिलेगा छुटकारा
सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मपाल, पूर्व पार्षद नीरू शर्मा, राजबीर शर्मा सैदपुर, जीतराम यादव, जेपी यादव, महावीर यादव आदि लोगों का कहना है कि इस नए रिंग रोड़ के बन जाने से लोगों को काफी फायदा होगा। बाईपास बनने के बाद (construction of ring road) जाम से निजात मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।
