home page

Haryana में फोरलेन रोड के निर्माण को मिली मंजूरी, इस जिले को होगा सीधा फायदा

Haryana new four lane road - हरियाणा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए सरकार तेजी से काम कर रही है। राज्य में सफर को आसान करने और ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने के लिए सरकार नए एक्सप्रेसवे और हाईवे बना रही है। इस कड़ी में सरकार ने हरियाणा में फोरलेन रोड बनाने का ऐलान किया है। इस रोड (new four lane road) को करीब 1000 करोड़ रुपये में तैयार किया जाएगा।  आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं किस रूट पर फोरलेन रोड बनाया जाएगा। 

 | 
Haryana में फोरलेन रोड के निर्माण को मिली मंजूरी, इस जिले को होगा सीधा फायदा 

HR Breaking News - (Haryana News)। हरियाणा में सड़क कनेक्टिविटी को फस्ट क्लास करने के लिए लगातार नए रोड बनाए जा रहे हैं। अब हरियाणा वालों के लिए एक और गुड न्यूज है। दरअसल, हाल ही में सरकार ने हरियाणा के एक जिले में नया फोरलेन रोड बनाने की घोषणा की है। जिले में यातायात और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा (Cabinet Minister Ranbir Gangwa) ने हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र (budget session) के दौरान दिए गए जवाब में बताया कि पटौदी से होडल तक प्रस्तावित नए फोरलेन मार्ग के निर्माण से झज्जर जिला सीधे दक्षिण हरियाणा के प्रमुख केंद्रों से जुड़ जाएगा, जिससे आवागमन को बड़ी सुविधा मिलेगी।


 
यह जानकारी उन्होंने सदन में विधायक मो. इलियास द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में साझा की। हालांकि यह सवाल विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र के संदर्भ में उठाया था, लेकिन इस परियोजना का बड़ा रणनीतिक लाभ (strategic advantage) झज्जर जिला को मिलने वाला है, खासकर कुलाना और आसपास के क्षेत्रों में कनेक्टिविटी के लिहाज से इसका व्यापक असर पड़ेगा।

 


दो चरणों में पूरा होगा फोरलेन रोड का काम - 

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि होडल से पटौदी होते हुए कुलाना को जोड़ने वाला यह प्रस्तावित मार्ग दो प्रमुख चरणों में पूरा किया जाएगा। इन दोनों चरणों के निर्माण से क्षेत्र की कनेक्टिविटी (Area Connectivity) में बड़े और दूरगामी बदलाव आने की उम्मीद है।

- प्रथम चरण (होडल से बिलासपुर चौक): 


नूंह के रास्ते गुजरने वाला यह करीब 71 किलोमीटर लंबा हिस्सा लगभग 616.01 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा। इसके निर्माण से क्षेत्र के लोगों के लिए पलवल और नूंह (Palwal and Nuh) की ओर आवागमन काफी सुगम और समयबचत वाला हो जाएगा।

- द्वितीय चरण (बिलासपुर चौक से कुलाना वाया पटौदी): 


यह खंड झज्जर जिला (Jhajjar district) के लिए सबसे अहम माना जा रहा है। 71 से 96 किलोमीटर तक फैले इस हिस्से के निर्माण के लिए 476.07 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति पहले ही प्रदान की जा चुकी है। झज्जर को यातायात की दृष्टि से होने वाले लाभ एक अतिरिक्त बेहतर मार्ग से कुलाना अब सीधे पटौदी, बिलासपुर और होडल जैसे बड़े व्यापारिक केंद्रों से फोरलेन के जरिए जुड़ जाएगा।

वर्तमान में संकरी सड़कों के कारण (Due to narrow roads) होने वाली देरी इस फोरलेन के निर्माण से समाप्त हो जाएगी, जिससे यात्रियों के समय की बड़ी बचत होगी। यह मार्ग झज्जर जिला को एक नए आर्थिक कॉरिडोर के रूप में स्थापित करेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा। फोरलेन बनने से भारी वाहनों का दबाव कम (four lanes has reduced the pressure of heavy vehicles) होगा और सड़क दुर्घटनाओं में भी उल्लेखनीय कमी आने की उम्मीद है। सदन में यह भी जानकारी दी गई कि दूसरे खंड के निर्माण के लिए लगभग 27 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता है और वन विभाग की मंजूरी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।