Bank Holiday : होली पर इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक कर लें छुटि्टयों की पूरी लिस्ट
Bank Holiday In Holi : मार्च के महीने में छुटि्टयों की भरमार देखने को मिलने वाली है। यह माह कई मायनों में खास रहने वाला है। अब कुछ ही दिनों में होली का त्योहार भी आने वाला है। अब कई लोग इस विचार में हैं कि होली पर कितने दिन बैंक बंद (bank holidays list in march) रहने वाले हैं। आज हम आपको इस खबर में बताने वाले हैं कि आरबीआई की लिस्ट के अनुसार होली पर कितने दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।

HR Breaking News - (Bank Holiday list)। मार्च का महीना चल रहा है और हर महीने की तरह ही आरबीआई की ओर से मार्च महीने की छुट्टियों की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। इस बार होली 14 मार्च को है और इस दौरान कई शहरों में लगातार तीन दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।
हालांकि आरबआई (Reserve bank of india) की और से छुट्टियों की लिस्ट राज्यों के खास दिन और पर्वों के आधार पर तय होती है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से बताने वाले हैं कि होली पर कितने दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।
मार्च में कितने दिन रहेगा बैंक हॉलिडे-
मार्च का महीना खत्म होते ही नए फाइनेंशियल ईयर (Financial year 2025-2026) की शुरुआत हो जाएगी और इससे पहले अब 13 मार्च को देश भर में होलिका दहन और अट्टुकल पोंगाला के त्योहार की धूम देखी जा रही है।
इस मौके पर देश के कई शहरों में बैंकों (march 2025 bank holidays) की छुट्टी रहेगी, लेकिन इस दिन सार्वजनिक छुट्टी नहीं है। कई राज्यों में इस दिन भी बैंक खुले रहेंगे। आरबाई की लिस्ट के अनुसार मार्च में इस बार 8 छुटि्टयां रहने वाली है।
13 मार्च को किन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक-
होलिका दहन 13 मार्च को है और 14 मार्च को भाग है। 13 मार्च को कई शहरों में बैंक (Bank Holidays in March 2025) बंद रहने वाले है और कई शहरों में इस दिन और दिनों की तरह काम चलता रहेगा। आरबीआई के हॉलिडे केलेंडर के अनुसार उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड और केरल में बैंक बंद रहने वाले हैं, बाकि अन्य जगहों पर काम निरंतर चलता रहेगा। देश की राजधानी दिल्ली में भी 13 मार्च 2025 को बैंक (march bank holidays list) ओपन रहेंगे।
14 मार्च और 15 मार्च को कहा रहेगा बैंक हॉलिडे-
देशभर में 14 मार्च (bank holidays 14 march)को धुलैंडी यानी रंगों का त्योहार होली की धूम मची होगी और चारों-ओर रंग ही रंग बिखरे हुए नजर आएंगे। बता दें कि यह देश के बड़े त्योहारों में से एक हैं और इस दिन देश के लगभग सभी राज्यों के बैंक (bank holidays full list) बंद रहेंगे।
अगर आप इससे अगले दिन यानी 15 मार्च को बैंक जाने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि 15 मार्च को भी कई राज्यों में होली का त्योहार सेलिब्रेट किया जाएगा। 15 मार्च ( 15 march bank holidays) को जिन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। उन राज्यों में अगरतला, भुवनेश्वर, इंफाल और पटना का नाम शामिल है।