home page

Delhi NCR को बड़ी सौगात, 8 शहर आपस में होंगे कनेक्ट

Delhi-NCR Rapid Rail Route : शहरों के बीच आपसी कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए सरकार की तरफ से नए-नए कदम उठाए जा रहे हैं। अब फिर दिल्ली एनसीआर वासियों को बड़ी सौगात मिली है। अब 8 शहरों को आपस में कनेक्ट करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। चलिए खबर के माध्यम से जानते है इसके बारे में विस्तार से।
 | 
Delhi NCR को बड़ी सौगात, 8 शहर आपस में होंगे कनेक्ट

HR Breaking News : (Rapid Rail Route) सरकार का मानना है कि शहरों के बीच आपसी कनेक्टिविटी बढ़ने से देश के विकास की रफ्तार को तेजी मिलेगी। दिल्ली मेरठ रिपीट रेल होने के बाद अब एनसीआर के 8 शहरों को आपस में कनेक्ट करने का प्लान बनाया जा रहा है। आपको बता दे की NCRTC के तहत दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR News) में रैपिड रेल के चार कॉरिडोर बनाने की तैयारी चल रही है। NCRTC की तरफ से हरियाणा सरकार को DPR का ढांचा भी सौंप दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि इसके लिए गुडगावं के इफ्को चौक से लेकर ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर तक रैपिड रेल बनाने का प्लान है। चलिए खबर में जानते है इससे जुड़ी पूरी जानकारी।


दिल्ली-पानीपत-करनाल Rapid Rail Corridor


केंद्र सरकार (Central government news) को रैपिड रेल रूट का यह प्रस्ताव पहलें ही भेजा जा चुका है। जिसमें दिल्ली समेत गुरुग्राम, मानेसर, बावल और दिल्ली-पानीपत-करनाल रैपिड रेल का नाम शामिल है। अब इंतजार किया जा रहा है कि कब केंद्र की तरफ से मंजूरी मिलें। दिल्ली-बावल कॉरिडोर की लागत का बात करें तो वह लगभग 32 हजार करोड़ रुपए की है। दिल्ली-करनाल कॉरिडोर पर लागत 33 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। इन दोनों कॉरिडोर की शुरूआत दिल्ली के सरायकाले खां से होंगी।


फरीदाबाद रूट


NCRTC द्वारा प्रस्तावित परियोजना के अनुसार, फरीदाबाद के सेक्टर-54 से होते हुए यह कॉरिडोर आगे बाटा चौक से सेक्टर-85, 86 से  पास होकर नोएडा के सेक्टर 142-168 तक जाएगा। बताया जा रहा है कि इस कॉरिडोर का विस्तार सूरजपुर तक किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर तकरीबन 15 हजार करोड़ खर्च होंगे और इस रूट पर 6 स्टेशन बनाए जाएंगे।
 

गाजियाबाद-जेवर एयरपोर्ट Rapid Rail Corridor


इस प्रस्तावित परियोजना में गाजियाबाद से लेकर जेवर एयरपोर्ट तक रैपिड रेल का कार्य भी शामिल है। यूपी की योगी सरकार द्वारा भी रैपिड मेट्रो कनेक्टिविटी (Rapid Metro connectivity) के लिए प्लान तैयार किया जा रहा है। दिल्ली-बावल कॉरिडोर से गुरुग्राम-नोएडा कॉरिडोर को भी जोड़ा जाएगा। IGI Airport पर भी एक स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। 
 

शहरों के बीच आवागमन में समय की होगी बचत  


रैपिड रेल कॉरिडोर (Rapid Rail Corridor) का कार्य पूरा होने से Delhi-NCR के शहरों के बीच आपकी कनेक्टिविटी काफी ज्यादा बढ़ जाएगी, शहरों के बीच आवागमन में भी समय की बचत होगी। रेल कॉरिडोर का काम पूरा होने के बाद इफको चौक से फरीदाबाद पहुंचने में तकरीबन 22 मिनट का समय लगेगा और इफको चौक से नोएडा जाने में केवल 38 मिनट का समय लगेगा। इस रैपिड रेल कॉरिडोर के बन जाने से ट्रैफिक की समस्या (Traffic problem) से भी छुटकारा मिलेगा।