home page

1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के 18 महीने के बकाया DA एरियर पर आया बड़ा अपडेट, जानिये कब मिलेगा पैसा

DA Arrears Latest Update :फरवरी महीने में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करने वाली हैं। ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की नजरें बजट 2025 पर टिकी हुई हैं। कर्मचारियों को उम्मीद है कि सरकार महंगाई राहत को लेकर बड़ा ऐलान करेगी। कर्मचारियों को लंबे समय से 18 महीने के बकाया डीए एरियर (dearness allowance) का बेसब्री से इंतजार है। जिसपर बड़ा अपडेट सामने आया है। चलिए जानते हैं -

 | 
1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के 18 महीने के बकाया DA एरियर पर आया बड़ा अपडेट, जानिये कब मिलेगा पैसा

HR Breaking News - (ब्यूरो)। 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स लंबे समय से 18 महीने के डीए एरियर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दरअसल, कोरोना के दौरान केंद्र सरकार ने जनवरी 2020 से जून 2021 तक 18 महीनों के लिए केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) और पेंशनर्स की महंगाई राहत (DR) का पेमेंट रोक दिया था। 


बता दें कि अब फरवरी महीने में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2025 बजट (2025 Budget Update) पेश करने वाली हैं ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों को उम्मीद है कि सरकार डीए और डीआर एरियर (DR arrears) को लेकर बड़ा ऐलान करेगी। मोदी सरकार के इस फैसले से करोड़ों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई से राहत मिलेगी। 

 

ये भी पढ़ें - 8th Pay Commission : नहीं आएगा अगला वेतन आयोग, केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी बढ़ौतरी के लिए ये फॉर्मूला होगा लागू

 

 

 


डीए एरियर की मांग

 


18 महीने के डीए एरियर  (DA Arear News) को जारी करने को लेकर कर्मचारियों कई बार सरकार से मांग कर चुके हैं। केंद्रीय कर्मचारियों के संगठन के संयुक्त सलाहकार मशीनरी (JCM) के सचिव शिव गोपाल मिश्रा भी सरकार से इसे देने की कई बार कहा है कि 18 महीने के डीए बकाया का पेमेंट जारी किया जाए।

उनका कहना है कि कोरोना की वजह से वित्तीय स्थिति में दिक्कतें थीं, लेकिन अब देश आर्थिक स्थिति सही है। ऐसे में डीए एरियर का पेमेंट कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिया जाना चाहिए ताकि उन्हें बढ़ती महंगाई से राहत मिल सके। 

 

 

बजट 2025 में हो सकता है बड़ा ऐलान 

 

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को 18 महीने का बकाया महंगाई भत्ता एरियर  (DA Arrears Update) मिलने से महंगाई में बड़ी राहत मिल सकती है। उम्मीद है कि 1 फरवरी 2025 को पेश होने वाले बजट में मोदी सरकार इसपर कोई बड़ा फैसला ले सकती है।

साल 2025 में 1 फरवरी 2025 को पेश होने वाला बजट मोदी सरकार के तीसरे टर्म का पहला पूर्ण बजट (Full Budget) होगा। यही वजह है कि कर्मचारियों को उम्मीदें हैं। वित्त मंत्रालय को भेजे गए प्रस्ताव के मुताबिक डीए (DA) और डीआर एरियर (DR arrears) का पेमेंट कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करेगा।

 

 सरकार ले सकती है बड़ा फैसला

ये भी पढ़ें -  7th Pay Commission : 68 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 42 लाख पेंशनर्स को बड़ा तोहफा, सैलरी में होगा 3 गुना का बंपर इजाफा

 

एक मीडिया रिपोर्ट में पता चला है कि केंद्र सरकार के पास हाल फिलहाल में 18 महीने के बकाया डीए एरियर  (DA arrears for 18 months) का प्रस्ताव विचारधीन है। यदि इस बजट 2025 में सरकार इसे जारी करने की मंजूरी दे देती है, तो इस बढ़ती महंगाई के दौर में यह फैसला कर्मचारियों को आर्थिक राहत देगा और उनकी जीवनशैली में सुधार होगा।

बजट 2025 (Budget 2025) में होने वाली इस आधिकारिक घोषणा का केंद्रीय कर्मचारियों पेंशनर्स को  बेसब्री से इंतजार है।