Bihar City : ये है बिहार का दूसरा सबसे गंदा शहर, पहले नंबर पर सिवान
Bihar City update : 2022 का स्वच्छता सर्वेक्षण जारी किया जा चुका है। जिसके तहत ये बताया गया है कि बिहार का सबसे गंदा शहर ये है... इस लिस्ट में पहले नंबर पर सिवान है।

HR Breaking News, Digital Desk- 2022 का स्वच्छता सर्वेक्षण जारी किया जा चुका है। इसमें एक से 10 लाख की जनसंख्या वाले शहरों में रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम एक बार फिर सबसे गंदे शहरों में शुमार किया गया है। देश भर के इस श्रेणी के 382 शहरों की सूची में सासाराम शहर के 372 वें स्थान पर है। बिहार का सिवान 373वें स्थान पर है। इस तरह से बिहार के सबसे गंदे शहरों में सासाराम दूसरे स्थान पर है।
एक साल में नहीं बदली रैकिंग-
ज्ञात हो कि उक्त श्रेणी में ही सासाराम शहर 2021 की रैंकिंग में देश का सबसे गंदा शहर था। गत साल 1 लाख से 10 लाख जनसंख्या वाले श्रेणी में 372 शहर शामिल थे, जिनमें सासाराम 372वें नंबर पर था। इस वर्ष उक्त श्रेणी में शहरों की संख्या बढ़कर 382 हो गई है, परंतु सासराम की रैकिंग नहीं बदली है।
नगर निगम होने पर भी नहीं बदली सूरत-
ज्ञात हो 2021 के सर्वेक्षण में सासाराम सबसे गंदा शहर था। मार्च 2021 में सासाराम नगर निगम बना। तब तत्कालीन नगर परिषद का बोर्ड भंग कर दिया गया। इसके बाद सासाराम नगर निगम की कमान अफसरो के हाथ में आ गई। लेकिन अफसरों के हाथों भी शहर की सूरत नहीं बदली। ईओ की जगह शहर को नगर आयुक्त मिले, बड़ा बजट मिला लेकिन शहर गंदगी में अव्वल स्थान पर बना रहा।
नगर निगम चुनाव के बीच गंदे शहर की चर्चा-
ज्ञात हो कि सासाराम नगर निकाय चुनाव 20 अक्टूबर को होना है, मेयर से ले उपमेयर का चुनाव प्रचार जोरो पर है। चुनाव प्रचार में गंदे शहर की बात जोर-शोर से उठ रही है। सवाल उठ रहा है कि कौन गंदगी से मुक्त करायेगा। पूर्व पार्षद अतेन्द्र सिंह कहते हैं कि सासाराम नगर निगम की सबसे बड़ी चुनौती भ्रष्टाचार से मुक्त कराना है। लेकिन धनबल के सहारे चुनाव उतरे लोग इस कसौटी पर खरे उतरेंगे, इसमें संदेह है।