home page

Bihar News: सात फेरों से पहले ही दुल्हन अपने प्रेमी संग हुई फरार, दूल्हा रह गया देखता

घटना बिहार के जमुई गांव की बताई जा रही है। बाराती डांस कर रही थे और दूल्हा शादी की रस्मों को निभाने में व्यस्त था। तभी दुल्हन मौका देखकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। आइए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं पूरी जानकारी- 

 | 
Bihar News: सात फेरों से पहले ही दुल्हन अपने प्रेमी संग हुई फरार, दूल्हा रह गया देखता

HR Breaking News (नई दिल्ली)। बिहार के जमुई में एक दुल्हन सात फेरों से पहले ही अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। बारात दरवाजे पर खड़ी थी, बाराती और धराती शादी के जश्न में डूबे हुए थे। तभी दुल्हन ने मुंह धोने का बहाना बनाया और बाहर इंतजार कर रहे प्रेमी के साथ फरार हो गई। दोनों का दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दुल्हन के परिजन इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। जिसकी वजह से दोनों को यह कदम उठाना पड़ा।

ये भी पढ़ें : Chanakya Niti: ऐसे पुरुषों के पास भागी चली आती हैं महिलाएं, ये काम करने में नहीं लगाती देरी

इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। दुल्हन के फरार होने की जानकारी जब दूल्हे को लगी तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। झारखंड से आई बारात को मायूस हो कर लौटना पड़ा। इसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई. पुलिस ने प्रेमी की मां को पूछताछ के थाने बुलाया। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों को पकड़ लिया जाएगा।

शादी की तारीख भी बदली

जानकारी के मुताबिक शादी 13 मार्च को होनी थी. लेकिन किसी वजह से तारीख को बदलकर 14 मार्च कर दिया गया. शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी. रात करीब 11 बजे के आसपास बारात  झारखंड के देवघर से जसीडीह थानाक्षेत्र के संथाली गांव पहुंची. दोनों परिवारों में उत्साह का माहौल था. बाराती डीजे पर जमकर डांस कर रहे थे और दुल्हन पक्ष बारातियों के स्वागत के लिए तैयार थे।

दुल्हन के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई

ये भी पढ़ें : Affair Story : ससुर के साथ एक रात होटल में रूकी बहू्, फिर हो गया कांड

इस दौरान आचानक लड़की पक्ष के परिजनों को पता चला कि रिश्ते में लगने वाला भाई अरविंद यादव उनकी बेटी को भगाकर अपने साथ ले गया. परिजनों ने दुल्हन को ढूंढने का प्रयास किया पर वह कहीं नहीं मिली. बताया जा रहा है कि इस प्रेम प्रसंग को लेकर दोनों परिजनों के बीच विवाद हुआ था. मामला कोर्ट तक भी पहुंचा था लेकिन आपसी समहमति के बाद केस को वापस ले लिया गया. लेकिन शादी के दिन दोनों ऐसे फरार हो जाएंगा. इसका अंदाजा किसी को नहीं था. इस घटना के बाद गांव के लोग तहर-तरह की बातें कर रहे हैं।