home page

Bihar ka Mausam : IMD ने जारी किया बुलेटिन, बिहार में 22 मई तक आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। लेकिन मौसम विभाग ने हाल ही में अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में मौमस करवट बदलने वाला है। मौसम परविर्तन से लोगों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जानिये मौसम का हाल- 

 | 
Bihar ka Mausam : IMD ने जारी किया बुलेटिन, बिहार में 22 मई तक आंधी और बारिश का अलर्ट

HR Breaking News (नई दिल्ली)। बिहार में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कभी तेज धूप और भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही तो अचानक ही एक दिन मौसम बदल जाता है। आंधी-बारिश के चलते गर्मी से राहत मिलती है लेकिन फिर अगले दिन वहीं चिलचिलाती गर्मी दस्तक दे देती है। आखिर सूबे के मौसम को हुआ क्या है? मौसम विभाग के मुताबिक, अभी 23 मई तक मौसम की ये आंख-मिचौली चलती रहेगी। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज यानी शनिवार को भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट (Bihar Rain Alert) है।

ये भी पढ़ें : UP के 15 शहर बनेंगे इंडस्ट्रियल हब, लिस्ट हुई जारी

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

आज जहां-जहां बारिश का अलर्ट है उनमें सीतामढ़ी, सुपौल, मधुबनी शामिल हैं। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, इन जिलों में हल्की से मध्य बारिश, वज्रपात और बादल गरजने की संभावना है। साथ 30 से 40 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के भी आसार हैं। इनके अलावा करीब 15 से ज्यादा जिलों में मौसम बदल सकता है, बारिश के आसार हैं। ऐसे में हो सकता है कि लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिले।

 

 

औरंगाबाद-गया रहा सबसे गर्म

वहीं राज्य में शनिवार के मौसम पर नजर डालें तो लगभग सभी जिलों में पारा ऊपर गया। औरंगाबाद और गया सबसे गर्म रहा जहां अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री तक पहुंच गया। पटना में भीषण गर्मी रही, यहां पारा 40.8 रिकॉर्ड किया गया। शेखपुरा में 41.3, नवादा में 41.5, जमुई में 40.3, भोजपुर में 41.2, डेहरी 41.4, नालंदा में 40.5 डिग्री तापमान रहा। वहीं मुजफ्फरपुर में 34.4, बेगूसराय में 37.5, खगड़िया में 36.7, छपरा में 39.1, मोतिहारी में 36, दरभंगा में 33.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। इस तरह से अररिया, भागलपुर और किशनगंज को छोड़कर लगभग सभी जिलों में अधिकतम तापमान में दो से 4 डिग्री तक ऊपर गया।


 

23 मई से बदलेगा मौसम

ये भी पढ़ें : My Story : मैंने पति के खुशी के लिए शराब पीना किया शुरू, महिला ने खोले राज

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अभी 22 मई तक मौसम में उतार-चढ़ाव नजर आएगा। कभी बारिश तो कभी धूप का असर दिखेगा। लेकिन 23 मई से राज्य कई जिलों में बारिश का दौर फिर शुरू होगा। जिससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। यानी अभी तीन दिन तक मौसम शुष्क रहेगा फिर बारिश से गर्मी में थोड़ी राहत मिल जाएगी।