home page

Bihar Ka Mausam : बिहार में यलो अलर्ट जारी, 2 दिन बाद 19 जिलों में तेज आंधी और बारिश

Bihar Ka Mausam : बिहार में आंधी और बारिश को लेकर 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। 2 दिन बाद तेज आंधी और बारिश होगी, आइए जानते हैं अगले 24 घंटों को मौसम कैसा रहेगा।

 | 
Bihar Ka Mausam : बिहार में यलो अलर्ट जारी, 2 दिन बाद 19 जिलों में तेज आंधी और बारिश

HR Breaking News (नई दिल्ली)। बिहार के ज्यादातर जिलों में शनिवार को मौसम सामान्य रहा। 13 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। अगले 24 घंटे में भी मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। लोगों को गर्मी और धूप से राहत नहीं मिलेगी। हालांकि, सोमवार यानी 22 मई से राज्य में मौसम का मिजाज बदलेगा और लोगों को राहत मिलेगी।


मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 22 से 24 मई तक तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। 22 मई को 14 जिले, 23 को 19 जिले और 24 मई को राज्य के सभी जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और आकाशीय बिजली के लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।


पिछले 24 घंटे में वाल्मीकि नगर, वैशाली, छपरा और बेगूसराय को छोड़कर सभी जिलों के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राज्य के 13 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।

ये भी जानें : UP में नया शहर बनाने के लिए मिली 1000 करोड़ की मंजूरी, 87 गांवों की जमीन के बढ़ेंगे रेट


अगले 24 घंटे मौसम में बदलाव नहीं


मौसम विभाग के वैज्ञानिक आशीष कुमार ने बताया कि सोमवार से मौसम बदलेगा। अगले 3 दिनों तक उत्तर बिहार के एक से दो जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। चौथे और पांचवें दिन उत्तरी बिहार में भारी बारिश के आसार है।


उन्होंने कहा कि अगले 24 घंटे के दौरान तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। इसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जाएगी।

ये भी पढ़ें : 500 और 1000 के नोटों को लेकर RBI ने दी बड़ी जानकारी


22 मई से बदलेगा मौसम


पटना मौसम विभाग के मुताबिक 21 मई तक मौसम में उतार-चढ़ाव दिखेगा। लेकिन, 22 मई से राज्य कई जिलों में बारिश होगी। इससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलेगी।


दूसरे दिन भी औरंगाबाद रहा सबसे गर्म

ये भी जानें : सरकारी जमीन पर कब्जा करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला


शनिवार को राज्य के 13 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। औरंगाबाद दूसरे दिन भी सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


इसके साथ ही पटना का 41.8 डिग्री, गया का 42.6 डिग्री, भागलपुर का 40.3 डिग्री, रोहतास का 42.4 डिग्री, शेखपुरा का 41.8 डिग्री, जमुई का 40.9 डिग्री, भोजपुर का 42.4 डिग्री, खगड़िया का 40.6 डिग्री, बांका का 40 डिग्री, नवादा का 42 डिग्री, नालंदा का 41.2 डिग्री और सिवान का 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।