home page

Breaking News : पति के गलत कामों में नहीं दिया साथ तो मिली ये सजा

करैरा थाना क्षेत्र में तीन तलाक का मामला सामने आया है। महिला ने बताया कि उसका पति पांच लाख रुपयों की मांग कर रहा था। मांग पूरी नहीं करने पर शख्स ने महिला का तलका दे दिया। आइए नीचे खबर में जानते हैं पूरी कहानी- 

 | 
Breaking News : पति के गलत कामों में नहीं दिया साथ तो मिली ये सजा

HR Breaking News (नई दिल्ली)। करैरा थाना क्षेत्र में तीन तलाक का मामला सामने आया है। पति ने अपनी पत्नी को तीन तलाक इसलिए दे दिया, क्योंकि वह दहेज के नाम पर पांच लाख रुपये अपने मायके से नहीं ला रही थी। साथ ही वह उसके अवैध धंधों में हिस्सेदार नहीं बन रही थी। पति महिला से समूह के नाम पर फर्जी लोन उठवाता था। जब महिला ने इससे इनकार किया तो उसे घर से बाहर कर दिया।

ये भी पढ़ें : Chanakya Niti: ऐसे पुरुषों के पास भागी चली आती हैं महिलाएं, ये काम करने में नहीं लगाती देरी

एसपी कार्यालय में दर्ज की ​शिकायत

शबनम बाने पत्नी ताज मोहम्मद निवासी नया मोहल्ला छतरपुर हाल निवासी करैरा ने एसएसपी आफिस में शिकायत दर्ज कराई है। शबनम ने बताया कि वर्ष 2016 में उसका निकाह छतरपुर के रहने वाले ताज मोहम्मद के साथ हुआ था। शादी के समय उसके पिता ने ढाई लाख रुपये और गहने दहेज में दिए थे। शादी के बाद उसके पति ने गहने बेच दिए और दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। इस दौरान वह उससे समूह के नाम पर फर्जी लोन उठवाने का काम भी कराने लगा और एक जगह उसके कागजात लगाकर लोन उठा लिया। इसके बाद शबनम ने इसका विरोध किया, लेकिन ताज ने फिर भी दो-तीन जगह और फार्म भरवा दिए।


मना करने पर कर दी मारपीट

ये भी पढ़ें : Love Affair : 21 साल की लड़की को ब्वायफ्रेंड के साथ संबंध बनाना पड़ा भारी


जब शबनम ने मना किया तो उसके साथ मारपीट की। मामला कोर्ट तक चला गया और वहां राजीनामा के बाद ताज मोहम्मद ने पत्नी को अच्छे से रखने का वादा किया, लेकिन, फिर वह दहेज में पांच लाख रुपये मांगने लगा। दूसरी ओर शबनम को संतान के रूप में बेटी हुई। इसके बाद ताज मोहम्मद और उसके घरवालों ने शबनम को अस्पताल से ही मायके भगा दिया। शबनम ने बताया कि इसके बाद वह आठ दिन की बच्ची को लेकर अपने मायके आ गई और पिछले ढाई साल से शबनम करैरा में अपने मायके में ही रह रही है।

पिछले महीने 25 फरवरी को ताज मोहम्मद अपने घरवालों के साथ आया और उसने शबनम को बताया कि वह दूसरा निकाह कर रहा। जब शबनम ने कहा कि उनका अभी तलाक नहीं हुआ है और यह गलत है तो उसने वहीं पर उसे तीन तलाक दे दिया। ताज अपने मामू की बेटी से 6 मार्च को जालौन में निकाह करने वाला था। शबनम को इसकी जानकारी लगी तो उसने जालौन पुलिस को इसकी शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने निकाह रुकवा दिया।


नंद करती हैं मारपीट

ये भी पढ़ें : Love Affair : 21 साल की लड़की को ब्वायफ्रेंड के साथ संबंध बनाना पड़ा भारी


शबनम ने बताया कि उसकी तीन नंद हैं और दो की शादी हो चुकी है। शादी के बाद भी दोनों नंदे मायके में ही रहती हैं और उनके पति भी घर जमाई बनकर रह रहे हैं। दिन में जब पति काम पर चलते जाते हैं तो नंदों के बायफ्रेंड आते हैं और वे अनैतिक गतिविधियों में भी लिप्त हैं। छतरपुर में कई बार वे पकड़ी भी जा चुकी हैं। जब मैं इसका विरोध करती हूं तो वे मेरे साथ मारपीट करती हैं और कई बार घर से निकाल चुकी हैं। शबनम के अनुसार वह स्वेच्छा से अपने ससुराल भी गई और रिश्तों को ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन उसकी नंदों ने मारपीट कर उसे भगा दिया।