home page

Budget 2026 for Youth : बजट में किसानों व पशुपालकों के लिए भी हुए ऐलान, जानें ग्रामीणों को क्या मिला

Budget 2026 for Youth : वित्त मंत्री की ओर से बजट में कई खास ऐलान किए गए हैं। अब इस बजट में किसानों व पशुपालकों के लिए भी कई घोषणाएं की गई है। बजट में इस ऐलान (Budget 2026 for Youth) से ग्रामीणों को कई लाभ मिल सकेंगे और किसानों की उत्पादकता बढ़ेगी। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि बजट में किसानों व पशुपालकों के लिए क्या खास ऐलान किए गए हैं। 
 | 
Budget 2026 for Youth : बजट में किसानों व पशुपालकों के लिए भी हुए ऐलान, जानें ग्रामीणों को क्या मिला

HR Breaking News (Budget 2026) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से 9वां केंद्रीय बजट (9th Union Budget) पेश कर दिया गया है और इस बजट में खेती और गांवों के विकास के लिए कई अहम ऐलान किए गए हैं। वित्त मंत्री द्वारा की गई ये घोषणएं किसानों व पशुपालकों के लिए राहतभरी हो सकती है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि ग्रामीणों को क्या-क्या मिलेगा। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से।

 

छोटे और सीमांत किसानों की बढ़ेगी इनकम 


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने क्लियर किया है कि किसानों-पशुपालकों और ग्रामीणों के लिए बजट में क्या कुछ योजनाएं होने वाली है। इस बजट (Budget 2026 News) में ऐलान किया गया है कि छोटे और सीमांत किसानों की इनकम में इजाफा लाने पर जोर दिया गया है और कई मौके पर दिव्यांगों के सशक्तीकरण पर खास गौर किया गया है।
इसके साथ ही मछलीपालन (Budget 2026 Live)  के लिए 500 जलाशयों और अमृत सरोवरों को एकीकृत विकसित किया जाने वाला है और तटीय क्षेत्रों में फिशरीज वैल्यू चेन को मजबूती मिलेगी। इसके अलावा स्टार्टअप और महिलाओं की लिड वाले ग्रूप मार्केट से कनेक्ट हो सकेंगे। 

 

नारियल संवर्धन स्कीम होगी पेश 


पुशधन उद्यमों का प्रमोशन (Promotion of livestock enterprises) किया जाएगा और पशुधन किसान उत्पादक संगठनों को आधुनिकता मिलेगी। इतनी ही नहीं ऐलान किया गया है कि तटीय इलाकों में नारियल, चंदन, काजू जैसी कई फसलों को सहायता दी जाएगी और नारियल के बंपर उत्पादन में कॉम्पिटीशन को बढ़ाने के लिए नारियल संवर्धन स्कीम (Coconut Promotion Scheme) को लॉन्च किया जाएगा।

बेहतर फसल लेने में मददगार होगा AI टूल 


इसके साथ ही भारतीय काजू और कोको के लिए समर्पित कार्यक्रम (dedicated program)  को लाया जाएगा और इन्हें वैश्विक ब्रांड बनाया जाएगा। इसके साथ भारतीय चंदन लकड़ी की गरिमा को रिस्टोर करने के लिए राज्यों से सहयोग होगा और अखरोट, बादाम की बंपर पैदावार के लिए खास कार्यक्रम शुरू होंगे। AI टूल- भारत-VISTAAR कार्यक्रम (India-VISTAAR Programme)  शुरू होंगे और यह बहुभाषी AI टूल किसानों को बेहतर फसल लेने में मददगार होगा, जिससे बंपर उत्पादकता बढ़ेगी।