Haryana के इस जिले में 12 अवैध कॉलोनियों पर चलेगा बुलडोजर, जारी हुए नोटिस
HR Breaking News- (Haryana News)। हरियाणा में अवैध निर्माण और अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों को हटाने के लिए और प्रदेश के विकास को नई दिशा देने के लिए सरकार ने 12 अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर (Bulldozers on illegal colonies) चलाने के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है। आइए खबर में जानते हैं कि अब किन कॉलोनियों पर शासन कार्रवाई करने वाली है।
कारण बताओ नोटिस हुआ जारी
शासन के मुताबिक अब गुरुग्राम जिले में अवैध रूप से जो 12 कॉलोनियां (Illegal colonies in Gurugram district) पनप रही है, उस पर बुलडोजर चलाया जाएगा। नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग की ओर से जमीन मालिकों को कारण बताओ नोटिस (karan batao Notice) जारी किया गया है और इसके साथ ही तहसीलदार को भी इन कॉलोनियों में रजिस्ट्री नहीं कराने के लिए लेटर लिख दिया गया है।
DTPE के निर्देश पर हुआ सर्वे का काम
नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग (Town and Country Planning Department) के डीटीपीई के निर्देश पर कनिष्ठ अभियंताओं की ओर से पटौदी, सोहना, फर्रुखनगर, भौंडसी में सर्वे का काम कर लिया गया था। सर्वे में पाया गया है कि साढराणा गांव में चार कॉलोनी अवैध रूप से काटी जा रही है और पातली हाजीपुर में एक कॉलोनी अवैध रूप से काटी (Colony illegally cut) जाएगी और भांगरौला में एक, बोहड़ाकलां में एक, भोंडसी में तीन कॉलोनी अवैध रूप से काटी जाएगी और माकडौला में एक और धनकोट में एक कॉलोनी अवैध रूप से काटी जाने वाली है। ये कॉलोनियां लगभग 40 एकड़ जमीन पर बसाई जा रही है।
पुलिस बल की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
DTPE के अनुसार किसी भी नई कॉलोनी को अब बसाने नहीं दिया जाएगा और नए सर्वे में 7 गांवों में 12 कॉलोनियां विकसित होने की खबर सामने आई है। जमीन मालिकों को इसके लिए नोटिस जारी किया गया है और जल्द ही पुलिस बल के सामने ही इन कॉलोनियों को ध्वस्त (illeqal Colonies demolished) किया जाएगा।
वहीं, दूसरी ओर शासन की ओर से गुरुग्राम में बुलडोजर एक्शन जारी है।
नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग की ओर से पटौदी इलाके में अवैध रूप से पनप रही तीन कॉलोनियों पर बुलडोजर (Bulldozer action on colonies) एक्शन लिया गया था। पुलिस बल की मौजूदगी में कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया।
DTPE के अनुसार गांव नरहेड़ा में लगभग 4 एकड़ में कॉलोनी काटी जा रही थी। इस कॉलोनी में 15 मकान बनाने की प्लान था और इसके लिए सड़क का निर्माण हो गया था। जैसे ही इसकी सूचना मिली, उसके बाद जमीन मालिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जब इन नोटिस का जवाब नहीं मिला तो इन पर तोड़फोड़ की कार्रवाई हुई। उसके बाद इन कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया।
कहां-कहां हुई बुलडोजर कार्रवाई
इन कॉलोनियों को ध्वस्त (Colonies demolished) करने के लिए तोड़फोड़ दस्ता गांव पटौदी में पहुंचा। इस गांव में भी तकरबीन ढाई एकड़ में नई कॉलोनी बसाई जा रही थी। यहां पर 5 मकान बनाने के लिए चारदीवारी हो गई थी, इसके साथ ही सड़क का भी निर्माण कर दिया गया था, जिसे बुलडोजर से हटा दिया गया।
उसके बाद तोड़फोड़ दस्ता गांव (Demolition Squad Village) जाटौली में पहुंचा और इस गांव में भी लगभग 4 एकड़ में कॉलोनी काटी जा रही थी और तीन मकान बनाए जा रहे थे। यहां पर 5 मकान निर्मित करने के लिए डीपीसी डाली गई थी। बुलडोजर की सहायता से उन्हें ध्वस्त किया गया। उनका कहना है कि इन कॉलोनियों में खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने के लिए तहसीलदार को लेटर लिख दिया है।
