Uttar Pradesh में इन 300 से ज्यादा दुकानों और मकानों पर चलेगा बुलडोजर, नोटिस जारी
Uttar Pradesh : योगी सरकार की ओर से प्रदेश (Uttar Pradesh) में लगातार प्रगति कार्य किए जा रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर शासन ने अब यहां विकास को नई रफ्तार देने के लिए 300 से ज्यादा दुकानों और मकानों पर बुलडोजर चलाने का नोटिस जारी किया है। नोटिस जारी होने के बाद यहां पर खलबली मची हुई है। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
HR Breaking News (Uttar Pradesh) यूपी के कई जिलों में प्रमुख सड़कों को जाम से मुक्त कराने और यातायात सुचारु बनाने के लिए सरकार ने अब पहल की है। अब हाल ही में शासन ने नोटिस जारी कर यह सूचना दी है कि अब इस जिले में 300 से ज्यादा दुकानों और मकानों पर बुलडोजर(Bulldozers on shops and houses) चलाया जाने वाला है। खबर में जानिए कि कहां पर शासन की ओर से बुलडोजर चलाया जाएगा।
नोटिस के बाद मची खलबली
जिला मुख्यालय (District Headquarters) की प्रमुख सड़कों पर सड़क की भूमि को खाली कराने के लिए लोक निर्माण विभाग और नगरपालिका प्रशासन का संयुक्त अभियान (joint operation of administration) चलाया जाने वाला है। इस दौरान विक्रमादित्य सिंह तिराहा से पटेल नगर तक, मालीपुर रोड, दोस्तपुर मार्ग के साथ ही ओवरब्रिज के नीचे, बसखारी और पहितीपुर रास्ते पर अस्थाई एनरोचमेंट करने वाले 300 से ज्यादा दुकानों और मकानों पर बुलडोजर चलाया जाएगा।
हाल ही में नगरपालिका और लोक निर्माण विभाग (Public Works Department) की ओर से फुटपाथ, नालियों व नालों पर स्थाई तथा अस्थाई अतिक्रमण भवनों पर लाल निशान लगाकर नोटिस भेज दिया गया था सेल्फ एनरोजचमेंट हटाने के लिए कुछ बुलडोजर ने स्वंय ही अतिक्रमण हटा लिए हैं और जिन लोगों की ओर से नहीं हटाया बया है। इअ उनपर बुलडोजर चलाया जाने वाला है और जुर्माना लगाया जाएगा।
दो हफ्तो में अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश
अकबरपुर-अयोध्या रास्ते (Akbarpur-Ayodhya route) पर तकरीबन 206 दुकानों व मकानों पर बुलडोजर चलाकर स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण का हटा दिया गया था। अब टांडा, दोस्तपुर रास्ते व ओवरब्रिज के नीचे, पटेलनगर, बसखारी और पहितीपुर रास्ते पर ध्वस्त करने की तैयारी की जा रही है।
नगरपालिका और लोक निर्माण विभाग की ओर से फुटपाथ, नालियों व नालों पर अतिक्रमण (encroachment on drains) करने वालो को नोटिस भेज दिया गया है। यहां पर अगर दो हफ्तो में अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है तो वहां पर बुलडोजर चलाया जाएगा। शासन के इस पहल से अतिक्रमणकारियों चिंता में हैं। जाम के चलते बना अतिक्रमण जिला मुख्यालय पर जाम लगने का मुख्य कारण अतिक्रमण बनता है। यहां से आफिस तथा स्कूल जाने वालों को काफी समस्या होती है, जिस वजह से सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान चलाया गया है।
हर दिन बेचे जाते हैं फुटपाथ
कई बार दुकानदार जिम्मेदारों की अनदेखी का फायदा उठाकर फिर से पटरियों एवं सड़कों तक कब्जा कर लेते हैं, जिससे वाहन सवारों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है। शहजादपुर में टू लेन सड़क निर्माण के साथ ही दोनों तरफ फुटपाथ बनाए गए हैं। दुकानदार पर्सनल प्रोपर्टी के रूप में फुटपाथ का यूज करते हैं।
ज्यादातर सड़कों के फुटपाथ का ऐसा ही हाल है। यहां हर दिन फुटपाथ बिकते हैं और उसपर दुकान लगाने वालों से सर्विस शुल्क (sidewalk service fee) वसूला जा रहा है। इसके साथ ही ठेला दुकानदारों से 50-100 रुपये भी लिए जाते हैं।
लोक निर्माण विभाग (Public Works Department) सहायक अभियंता व नगर पालिका अधिशासी अधिकारी का कहना है कि 15 दिन के लिए नोटिस दे दिया गया था। जो भी लोग नोटिस के अनुसार समय रहते अतिक्रमण नहीं हटाते हैं तो उनके दुकानों ओर घरों पर गुरुवार को बुलडोजर से कार्रवाई की जाएगी।
