Delhi की चांदनी चौक के कारोबारी सुप्रीम कोर्ट के आदेश से परेशान, सैकड़ों इमारतें हो सकती है सील
Supreme Court Decision : देश की राजधानी दिल्ली की चांदनी चौक बाजार दुनिया भर में फेमस है। यहां पर सैकड़ों दुकानें है जहां पर बेहद ही कम कीमत पर हर तरह का सामान मिलता है। यहां पर दुकान लगाने वाले व्यापारी आए दिन मोटी कमाई करते हैं। अब हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के आदेश से दिल्ली की चांदनी चौक के कई कारोबारियों की टेंशन बढ़ गई है। यहां पर सैकड़ों इमारतों को सील किया जाएगा। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं क्या है पूरा मामला -
HR Breaking News - (Supreme Court)। दिल्ली की चांदनी चौक के बारे में हर कोई जानता है। चांदनी चौक दिल्ली (Delhi Chandni Chowk) की प्रसिद्ध जगह है। यह जगह कई मायनों में फेमस है। यहां पर दिल्ली की सबसे सस्ती बाजार भी लगती है। चांदनी चौक बाजार में सैकड़ों दुकानें है जहां पर हर प्रकार का सामान बेहद ही सस्ती कीमत में आसानी से मिल जाता है। यहां पर दुकाने लगाने वाले कारोबारी खूब कमाई करते हैं। चांदनी चौक के कई कारोबारियों की अब टेंशन बढ़ने वाली है। दरअसल, हाल ही में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court Decision) के आदेश से सैकड़ों इमारतों पर सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।
व्यापारियों की बड़ी टेंशन -
सुप्रीम कोर्ट की आरे से इस सख्त कार्रवाई के बाद दिल्ली (Delhi News) के चांदनी चौक के कई कारोबारियों में चिंता का माहौल बना हुआ है। दरअसल, कोर्ट ने चांदनी चौक में ब्लिडिंग निर्माण से संबंधित व्यापारियों को आदेश जारी किया था। अब व्यापारी संगठनों ने इस मामले को सुलझाने के लिए बड़ी बैठक बुलाने का ऐलान किया है। बता दें कि यह बैठक दिल्ली हिंदुस्तानी मर्केंटाइल एसोसिएशन (Delhi Hindustani Mercantile Association) ने अपने कार्यालय में बुलाई गई है।
जान लें पूरा मामला -
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court Decision update) ने सोमवार को दिल्ली के चांदनी चौक के व्यापारियों को एक आदेश जारी किया है। इस आदेश में कोर्ट ने कहा कि चांदनी चौक में अवैध निर्माण के विरूद्ध कार्रवाई पर हाइकोर्ट व एमसीडी ट्रिब्यूनल के स्टे के आदेश 31 दिसंबर से स्वत: समाप्त हो जाएंगे। इससे लगभग 750 से ज्यादा निर्माणों पर सीलिंग और तोड़फोड़ की आशंका पैदा हो गई है।
मामले को लेकर व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल स्थानीय सांसद से भी मिला तथा हस्तक्षेप का आग्रह किया। बैठक बाद क्लाथ मार्केट चांदनी चौक(Cloth Market Chandni Chowk) के अध्यक्ष गोपाल गर्ग ने बताया कि इस प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट में व्यापारी संगठनों को भी पक्षकार बनाने या केंद्र सरकार द्वारा हस्तक्षेप की मांग की गई है। जिसपर सहमति के लिए व्यापारी संगठनों की बड़ी बैठक का निर्णय किया गया।
व्यापारियों ने कोर्ट में उठाया GST का मुद्दा -
सांसद से मुलाकात में व्यापारी प्रतिनिधियों ने इमारतों पर सीलिंग के मामले के अलावा GST के मुद्दे पर भी बातचीत की है। व्यापारियों का कहना है कि 2500 से ज्यादा कीमत के लहंगा और साड़ी पर जीएसटी दर (GST rate cut) 18 प्रतिशत किया जाएगा। इसे भी 5 प्रतिशत के जीएसटी (GST) दर में लाने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल में मर्केंटाइल एसोसािएशन के अध्यक्ष मुकेश सचदेवा, महामंत्री श्रीभगवान बंसल,कोषाध्यक्ष रमेश गर्ग व उद्योग व्यापार मंडल के चेयरमैन जगमोहन गोटेवाले समेत अन्य मौजूद रहे।
