home page

Chanakya Niti : पति अपनी पत्नी को कभी न बताएं ये 4 बातें

Chanakya Niti For Husband : इसमें कोई दोराय नहीं कि पति-पत्नी एक दूसरे के पूरक होते हैं, उन्हें आपस में कोई झूठ नहीं कहना चाहिए ना ही कुछ छिपाना चाहिए। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में पति-पत्नी के बारे में खास बातें बताई है।  लेकिन शादी को लंबे समय तक चलाने के लिए कुछ चीजों की जिम्मेदारी पति-पत्नी को अकेले ही उठानी पड़ती है। साथ ही कुछ बातों को भी अपने तक गुप्त रखना जरूरी होता है। आज हम आपको चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य द्वारा बताए गए कुछ ऐसी बातों को यहां बता रहे हैं, जिसे किसी भी पति को अपनी पत्नी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए।

 | 

HR Breaking News, New Delhi : पति-पत्नी का रिश्ता इतना नाजुक होता है कि एक झूठ से भी टूट सकता है। लेकिन चाणक्य नीति के अनुसार शादीशुदा जीवन में खुश रहने के लिए कुछ बातों को छिपाकर रखना जरूरी होता है। आज से सैकड़ों साल पहले जन्म लेने वाले आचार्य चाणक्य ने देश, राजनीति, समाज और समाज से जुड़ी कई ऐसी गूढ़ बातें कही थीं, जो आज भी दुनिया के करोड़ों लोगों का मार्गदर्शन कर रही हैं। आचार्य चाणक्य ने अपनी इन बातों को नीति शास्त्र नाम की पुस्तक में स्थान दिया था, जिसे हम सब चाणक्य नीति "(chanakya niti in hindi) के नाम से जानते हैं। इसी चाणक्य नीति में उन्होंने कहा है कि पुरुषों को 4 बातें हमेशा अपनी पत्नी से छिपाकर रखनी चाहिए वरना उनकी गृहस्थी बिगड़ते देर नहीं लगती। आइए जानते हैं कि वे कौन सी 4 बातें हैं, जिन्हें हमेशा पत्नी से राज बनाए (keep secrets from wife) रखना चाहिए।

कमजोरी


आचार्य चाणक्य कहते हैं कि पुरुषों को हमेशा अपनी कमजोरी को पत्नी से छिपाकर (Men should always hide their weaknesses) रखना चाहिए। ऐसा न करने पर विभिन्न मौकों पर वह अपना काम निकलवाने के लिए आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकती है। जिससे आपको सार्वजनिक जिंदगी में लज्जित होना पड़ सकता है।

 


अपमान

चाणक्य नीति में कहा गया है कि अपने अपमान के बारे में भूलकर भी पत्नी को नहीं बताना चाहिए। इसकी वजह ये है कि कोई भी पत्नी अपने पति का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। ऐसे में विवाद शांत होने के बजाय गुस्से में और बढ़ सकता है, जिसका खामियाजा पूरे परिवार को भुगतना पड़ता है।आचार्य चाणक्य कहते हैं कि पुरुषों को हमेशा अपनी कमजोरी को पत्नी से छिपाकर रखना चाहिए। ऐसा न करने पर विभिन्न मौकों पर वह अपना काम निकलवाने के लिए आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकती है। जिससे आपको सार्वजनिक जिंदगी में लज्जित होना पड़ सकता है।

 

कमाई

चाणक्य नीति (chanakya niti) के अनुसार पति को अपनी कमाई के बारे में पत्नी को पूरी तरह नहीं बताना चाहिए। इसकी वजह ये है कि पति की सही आमदनी के बारे में जानकर वह उस पर अपना समझ लेती हैं और उसे खर्च करने से रोकने लगती है, जिससे पति को एक-एक पैसे (chanakya niti on husband) के लिए भी तरसना पड़ जाता है।

दान

आचार्य चाणक्य (Aacharya chanakya niti) के मुताबिक दान हमेशा गुप्त रूप से करना चाहिए। यहां तक कि अपनी पत्नी को भी नहीं बताना चाहिए कि आपने कहां पर कितना दान दिया है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो उस दान का कोई मोल नहीं रह जाता है और आपका सारा पुण्यफल व्यर्थ हो जाता है।

(नोट-यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। HR Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)