home page

CM Yogi ने दिया अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश, 1 महीने में पूरा हो जाएगा इस एक्सप्रेसवे का काम

Expressway latest update : यूपी में नए-नए एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य किया जा रहा है। अब हाल ही में एक एक्सप्रेसवे के काम को लेकर CM Yogi ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि प्रदेश के इस एक्सप्रेसवे का काम एक महीने के अंदर पूरा हो जाना चाहिए। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण से आवागमन सुगम होगा। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि कौन सा एक्सप्रेसवे एक महीने में पूरा हो जाएगा।
 
 | 
CM Yogi ने दिया अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश, 1 महीने में पूरा हो जाएगा इस एक्सप्रेसवे का काम

HR Breaking News (Expressway latest update) यूपी देश के सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे वाला राज्य बन गया है। अब इसी बीच यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कई प्रोजेक्ट को लेकर छानबीन की है और इस दौरान सीएम की ओर से इस सबसे लंबे एक्सप्रेसवे के काम में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं। उम्मीद है कि अगले महीने तक इस एक्सप्रेसवे का काम पूरा हो जाएगा।

 

कब तक पूरा होगा गंगा एक्सप्रेसवे का काम


बता दें कि यूपी में गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway latest update) का कार्य अब रफ्तार पकड़ रहा है, जिसको लेकर हाल ही में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक की है और इस बैठक में उन्होंने अधिकारियों को ये स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण का काम फरवरी 2026 तक पूरा हो जाना चाहिए।
सीएम योगी का कहना है कि इस मेगा इंफ्रास्ट्रक्चर (mega infrastructure) और विकास परियोजनाएं तेजी से यूपी को आर्थिक समृद्धि के रूप में स्थापित कर रही हैं। 

 

बैठक में सीएम योगी ने कही ये बातें 


गंगा एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट का रिवियू (Ganga Expressway Project Review) करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि निर्माण का काम फरवरी 2026 के आखिर तक पूरा कर लिया जाना चाहिए। गंगा एक्सप्रेसवे की लंबाई 594 कि मी होने वाली है। उनका कहना है कि 594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेस वे राज्य की कनेक्टिविटी को नई मजबूती देगा।
बैठक में इस एक्सप्रेसवे को लेकर विस्तार में चर्चा हुई है। उसमे बताया गया है कि यह एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway  Updates) 12 जिलों से होकर गुजरेगा, जिससे सीधे तौर पर 500 से ज्यादों गांवों को लाभ होगा। इसके साथ ही सड़क की गुणवत्ता के आकलन के लिए आधुनिक तकनीकी मानकों के आधार पर टेस्टिंग का काम भी किया जा रहा है।

जेवर एयरपोर्ट को लेकर जारी हुई निर्देश 


बता दें कि गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway)  के सड़क किनारे लोगों को कई सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इसके अलावा यहां पर  विश्राम क्षेत्र, सड़क सुरक्षा सुविधाएं, साइनेज और एक्सेस-कंट्रोल सिस्टम विकसित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही सीएम योगी ने नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का रिवियू भी किया है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि फेज-3 के लिए भूमि अधिग्रहण (Land acquisition for Phase-3) प्रोसेस को आगे बढ़ाया जाना चाहिए। उनका कहना है कि जेवर एयरपोर्ट यूपी की वैश्विक कनेक्टिविटी इन्वेस्टमेंट का प्रमूख केंद्र बनने जा रहा है।
सीएम का कहना है कि इससे यूपी एयर कार्गो हब (UP Air Cargo Hub) के रूप में विकसित होगा। इस वजह से इसके आगामी चरणों की तैयारी समय रहते पूरी कर ली जानी चाहिए। बैठक में इस बारे जानकारी दी गई है कि एयरपोर्ट के प्रथम चरण के संचालन से यात्रियों को नई हाईटेक सुविधा का लाभ मिलेगा।