home page

DA arrears : केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा 18 महीने का बकाया डीए एरियर, इस दिन मिलेगा पैसा

18 month DA arrears : पिछले लंबे समय से केंद्रीय कर्मचारी 18 महीने के रुके हुए डीए को लेकर इंतजार कर रहे थे। अब उनके लिए गुड न्यूज आ ही गई है। केंद्रीय कर्मचारियों को यह बकाया डीए (dearness allowance) जल्द ही मिलने वाला है, आइये जानते हैं किस दिन उनके खाते में यह राश आ जाएगी।

 | 
DA arrears : केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा 18 महीने का बकाया डीए एरियर, इस दिन मिलेगा पैसा

HR Breaking News - (DA update)। केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई से राहत दिलाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से साल में दो बार डीए राशि को संशोधित किया जाता है। इसका असर कर्मचारियों (central employees) को मिलने वाले वेतन पर भी पड़ता है। अब कर्मचारियों को कई साल पहले का रुका हुआ डीए (18 month DA update) भी मिलने वाला है। इससे कर्मचारियों को काफी आर्थिक लाभ होगा। बता दें कि लाखों केंद्रीय कर्मचारी कई माह से इस बकाया डीए (DA news) राशि का एरियर सहित मिलने का इंतजार कर रहे थे।

इस दिन मिलेगी बकाया डीए की राशि-


केंद्र सरकार (central govt) ने इस साल कर्मचारियों के हित में कई घोषणाएं की हैं। इनमें 8वें वेतन आयोग की घोषणा सहित 12.75 लाख की आय पर इनकम टैक्स की छूट भी शामिल हैं। अब 18 माह के बकाया डीए (DA latest news) को लेकर भी  अपडेट आया है।

कर्मचारियों को उम्मीद है कि जल्द ही यह डीए राशि उनके खाते में एरियर (DA arrears) सहित आ जाएगी। यह भी उम्मीद की जा रही है कि 1 जुलाई से होने वाली डीए बढ़ौतरी (DA hike) के साथ ही इस बकाया डीए को लेकर घोषणा कर दी जाए और इस साल के अंत तक एरियर सहित 18 माह का डीए दे दिया जाए।


जानिये कब से कब तक का है बकाया डीए-


कोरोना काल का दौर भारत में 2020 से लेकर 2021 तक अधिक रहा था। इस दौरान सरकार ने जनवरी 2020 से लेकर जुलाई 2021 तक का 18 माह का डीए (corona DA update) आर्थिक कारणों के चलते रोक लिया था। तब से ही यह डीए दिए जाने की मांग की जा रही है। यह डीए (DA hike 2025) अब तक नहीं मिला है और सरकार कारण बताते हुए इसे देने से मना कर चुकी है। लेकिन कर्मचारी अब भी सरकार से इसे दिए जाने की आस लगाए बैठे हैं।

कर्मचारी संगठन अब भी कर रहे हैं मांग -


अनेक कर्मचारी संगठनों ने सरकार से मांग की है कि 18 माह के बकाया डीए (DA Arrear update) को तीन किस्तों में उनके खाते में डाला जा सकता है। इससे सरकार पर एक साथ बोझ नहीं पड़ेगा और कर्मचारियों को आर्थिक सहारा मिल जाएगा। बता दें कि फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों (central employees DA) को 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा है।


इस बार इतनी बढ़ेगा डीए - 


अब इस साल की दूसरी डीए बढ़ौतरी 1 जुलाई (DA hike july 2025) से होनी है, इसकी घोषणा सरकार नवंबर में कर सकती है। अब तक मार्च तक के मिले AICPI के आंकड़ों के अनुसार अगला महंगाई भत्ता (DA Hike) 3 प्रतिशत बढ़ सकता है। इसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाला कुल डीए 58 प्रतिशत हो जाएगा।


डीए को किया जाएगा बेसिक सैलरी में मर्ज-


8वें वेतन आयोग (8th pay commission) के लागू होने का समय नजदीक आ रहा है। कहा जा रहा है कि यह 1 जनवरी 2026 से लागू हो जाएगा। ऐसे में चर्चाएं हैं कि कर्मचारियों को मिल रहा वर्तमान डीए (DA Hike) तब तक 58 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा और नया वेतन आयोग लागू होते ही इसे बेसिक सैलरी में मर्ज (DA merger) किया जा सकता है। हालांकि इस बारे में सरकार ने अभी कोई पुष्टि नहीं की है।

News Hub